नाबालिगा के साथ छेड़खानी करने वाला आरोपित गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, साहा : नाबालिगा के साथ पिछले कई दिनों से छेड़खानी करने और उसके साथ दुव्
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 05:43 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 05:43 PM (IST)
संवाद सहयोगी, साहा : नाबालिगा के साथ पिछले कई दिनों से छेड़खानी करने और उसके साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित विहटा के पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को रविवार सुबह मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नाबालिगा के साथ छेड़खानी व दुर्व्यवहार का यह मामला 20 जुलाई को ही साहा थाने में दर्ज किया गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी बेटी के साथ पंकज पिछले कई दिनों से छेड़खानी कर रहा है। बीते बृहस्पतिवार को भी आरोपित ने बीच राह न केवल छेड़खानी की बल्कि उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें