नारी सशक्तीकरण की अलख जगा रही टीम का सेना टू कोर ने किया स्वागत
जागरण संवाददाता, अंबाला : महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश लेकर क्रॉसबो माइल्स की ट
जागरण संवाददाता, अंबाला :
महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश लेकर क्रॉसबो माइल्स की टीम 3100 किलोमीटर की दूरी तय करके सोमवार को यहां पहुंची। टीम का सेना टू कोर के ले. जरनल आलोक कलेर ने स्वागत किया। इस यात्रा का नेतृत्व सृष्टि बक्शी कर रही हैं और यह यात्रा कन्या कुमारी से शुरू हुई थी।
कश्मीर में संपन्न होने वाली इस यात्रा की आयोजक सृष्टि बक्शी ने अब तक देश के अलग-अलग स्थानों पर 80 से अधिक कार्यशाला कर लोगों को महिला सुरक्षा और सशक्रीकरण का संदेश दिया है।
सृष्टि बक्शी ने बताया कि यात्रा के दौरान यह बात सामने आई है कि महिला सुरक्षा, ¨लग भेद, डिजीटल और आर्थिक साक्षरता इत्यादि विषयों में पूरे देश में महिलाओं की स्थिति एक जैसी ही है। इस यात्रा से प्राप्त होने वाले सभी अनुभव एक श्वेत पत्र के रूप में नीति निर्माताओं तक पहुंचाये जायेंगे। अपने अनुभवों पर एक डाक्यूमेट्री भी तैयार करेंगी। इन समस्याओं में बाल विवाह, दहेज उत्पीड़न, शिक्षा की कमी, कुपोषण, बेटा-बेटी की शिक्षा में भेदभाव, शराब के कारण घरेलू ¨हसा शामिल हैं। इसके अलावा दुष्कर्म, तेजाब से ¨हसा और उत्पीड़न जैसे गंभीर अपराध भी हैं, इनमें कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ मनोविज्ञानिक कारणों को तलाशना भी जरूरी है। यात्रा के समापन तक 110 कार्यशालाएं होंगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत वह अब तक 45 हजार से अधिक लोगों को संदेश दे चुकी है।