Move to Jagran APP

बड़ी खुशखबरी... महिलाओं को सेना में जाने का मौका, यहां शुरू हुई Army recruitment rally

महिला सिपाही (जनरल ड्यूटी) की भर्ती के लिए थल सेना पहली बार रैली कर रही है। यह रैली अंबाला छावनी के खड़गा स्टेडियम में हो रही है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 08:52 AM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 08:41 AM (IST)
बड़ी खुशखबरी... महिलाओं को सेना में जाने का मौका, यहां शुरू हुई Army recruitment rally
बड़ी खुशखबरी... महिलाओं को सेना में जाने का मौका, यहां शुरू हुई Army recruitment rally

जेएनएन, अंबाला। महिला सिपाही (जनरल ड्यूटी) की भर्ती के लिए थल सेना पहली बार रैली कर रही है। यह रैली अंबाला छावनी के खड़गा स्टेडियम में हो रही है। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35ए खत्म होने के बाद महिलाओं को भी इस भर्ती रैली में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके अतिरिक्त उत्तर भारत के तमाम राज्यों से भी महिलाएं भर्ती में हिस्सा लेंगी। इस भर्ती रैली के बाद अन्य राज्यों के लिए भी सेना महिला सिपाही की भर्ती के लिए आयोजन करेगी। यह पहला मौका होगा, जब भारतीय सेना में अधिकारी पद से नीचे के पद की भर्ती की जा रही है।

loksabha election banner

इन राज्यों के लिए है भर्ती

भर्ती प्रकिया 11 सितंबर तक चलेगी। इसमें हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ से पंजीकृत महिलाएं हिस्सा ले सकती हैं। पंजीकृत उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ई-मेल पर पहले ही भर्ती से संबंधित सूचना भेजी जा चुकी है। एडमिट कार्ड वेबसाइट पर 22 अगस्त को अपलोड किया जा चुका है। शार्ट लिस्ट उम्मीदवार एडमिट कार्ड में दिए गए तारीख और समय के अनुसार खडगा खेल परिसर अंबाला कैंट में रिपोर्ट करेंगे। इसके बाद सेना इसी तरह की रैली लखनऊ, शिलांग, जबलपुर और बंगलुरू जोन में आयोजित करेगी।

ट्रांसपोर्ट की रहेगी व्यवस्था

सेना द्वारा छावनी के खड्गा खेल परिसर में होने वाली रैली में आने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए ट्रांसपोर्ट सुविधा भी देगी। इसके लिए रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर सेना ने काउंटर लगाया है। यहां से उम्मीदवार भर्ती रैली से संबंधित जानकारी हासिल कर सकता है। बस स्टैंड अंबाला छावनी से विशेष बसें चलाई जाएंगी जो भर्ती स्थल तक उम्मीदवारों को पहुंचाएंगी।

उम्मीदवारों के लिए छावनी बस स्टैंड से बसें भी चलाई जाएंगी

अंबाला भर्ती निदेशक कर्नल सोमनाथ का कहना है कि भारतीय सेना में पहली बार महिलाओं के लिए अधिकारी पद से नीचे के पद के लिए भर्ती की जा रही है। इसके लिए तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं। उम्मीदवारों के लिए छावनी बस स्टैंड से बसें भी चलाई जाएंगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.