अनिल विज का एक और ट्विट, पूछा -मैराथन से कैसे होगी महिलाओं की सुरक्षा
हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने अब अपने ट्विट से पुलिस पर निशाना साधा है। उन्हाेंने हरियाणा पुलिस की कार्यशौली पर सवाल उठाया है। उन्होंनेपुलिस महानिदेशक यशपाल सिंघल को निशाना बनाते हुए पूछा है कि मैराथन दौड़ से महिलाओं की सुरक्षा कैसे की जा सकती है।
जागरण संवाददाता, अंबाला। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने अब अपने ट्विट से पुलिस पर निशाना साधा है। उन्हाेंने हरियाणा पुलिस की कार्यशौली पर सवाल उठाया है। उन्होंने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक यशपाल सिंघल को निशाना बनाते हुए पूछा है कि मैराथन दौड़ से महिलाओं की सुरक्षा कैसे की जा सकती है।
सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर सक्रिय विज ने अपने ताजा ट्वीट में उन्होंने कहा है कि मैराथन से कैसे महिलाओं की सुरक्षा होगी, यह समझ नहीं आया। उन्होंने कहा, आजकल अधिकारी अपने दायित्व को निभाने के बजाय प्रचार के तरीके अपनाकर दायित्व की इतिश्री कर लेते हैं।
डीजीपी यशपाल सिंघल।
उल्लेखनीय है कि विज इससे पहले भी डीजीपी यशपाल सिंघल को निशाना बनाते रहे हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनाेहर लाल के साथ्ा बैठक में विज ने कहा था कि प्रदेश की कानूनी व्यवस्था को डीजीपी संभाल नहीं पा रहे हैं तो ऐसे में उन्हें बदल देना चाहिए।
मालूम हो कि पुलिस की ओर से बृहस्पतिवार को अंबाला शहर में मैराथन दौड़ आयोजित की गई थी। इसके लिए पुलिस महकमा कई दिनों से शिक्षण संस्थानों से संपर्क साधा था। पुलिस का दावा था कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए नारंगी रंग की सोच दी गई है, जिसके बाद यह मैराथन करने का फैसला किया गया है।
विज ने पंचायत चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने हुड्डा की दलीलों को स्वीकार नहीं किया और अब हुड्डा को कोर्ट की मंशा का सम्मान करना चाहिए।