विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबाला में अमित शाह ने किया 1857 शहीद स्मारक का उद्घाटन, सीएम नायब सैनी भी रहे मौजूद

Published: Thu, 05 Nov 2026 04:19 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2026 05:11 PM (IST)

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अंबाला कैंट में 1857 की आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन ...और पढ़ें

सीएम नायब के साथ मंच पर अमित शाह। फोटो जागरण

सीएम नायब के साथ मंच पर अमित शाह। फोटो जागरण

HighLights

  1. अमित शाह ने अंबाला में 1857 शहीद स्मारक का उद्घाटन किया।

  2. आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित यह भव्य स्मारक।

  3. मुख्यमंत्री नायब सैनी और अनिल विज भी मंच पर मौजूद।

जागरण संवाददाता, अंबाला।  हरियाणा के अंबाला कैंट में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक के लोकार्पण के अवसर पर गांधी ग्राउंड में आयोजित विशाल रैली में जनसैलाब उमड़ा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे। अमित शाह, सीएम नायब सैनी और अनिल विज मच पर पहुंच गए हैं। 

कार्यकर्ताओं के जनसैलाब ने अमित शाह का स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक 1857 के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह के दौरान क्रांति की प्रथम धरा अंबाला छावनी की पवित्र माटी को माथे से लगाकर वीर शहीदों को भावपूर्ण नमन किया। इस गरिमामय एवं ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री   अमित शाह सहित हरियाणा सरकार के अन्य मंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।