अंबाला में युवक की संदिग्ध मौत, दोस्तों पर लगा नशे की ओवरडोज का आरोप
अंबाला के शक्तिनगर में 18 वर्षीय अनस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसके दोस्तों पर नशे ...और पढ़ें
-1795023598579_m.webp)
अंबाला में युवक की संदिग्ध मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
अंबाला के शक्तिनगर में 18 वर्षीय अनस की संदिग्ध मौत।
परिजनों ने दोस्तों पर नशे की ओवरडोज से हत्या का आरोप।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, अंबाला। महेशनगर थाना क्षेत्र के शक्तिनगर में अनस (18) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्वजन ने उसके दोस्तों पर नशे की ओवरडोज देकर हत्या करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवक के फूफा ने बताया कि अनस पटना में काम करता था।
कुछ समय पहले अनस के दादा की मौत हो गई थी, जिस कारण मंगलवार को ही पटना से अंबाला लौटा था। देर शाम वह अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था। बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद उसके दोस्त उसे रिक्शा में लेकर घर पहुंचे।
उस समय अनस की हालत गंभीर थी। उसकी स्थिति देखकर स्वजन उसे लेकर अस्पताल में पहुंचे, जहां पर उसकी मौत हो गई। स्वजनों का आरोप है कि दोस्तों ने जब उसे लेकर घर पहुंचे थे तो उसकी हालत ज्यादा गंभीर थी। उसके मुंह से खून आ रहा था।
उन्होंने पड़ोस में ही रहने वाले कुछ युवकों पर आरोप लगाए हैं। अस्पताल से महेशनगर थाने में रुक्का भेजा गया है, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी वीरेंद्र वालिया ने बताया कि जांच की जा रही है।