विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबाला के स्कूल में चोरों का आतंक, ताला तोड़कर दो गैस सिलिंडर सहित छोले, राजमा और हल्दी-जीरा भी ले गए चोर

Published: Sun, 29 Nov 2026 12:29 PM (IST)

अंबाला के नूरपुर-कौरपुर गांव स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला की रसोई से चोर दो गैस सिलेंडर और मिड-डे मील का राशन चुरा ले गए। मुख्याध्यापिका की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंबाला के स्कूल में चोरी (प्रतीकात्मक फोटो, जागरण)

अंबाला के स्कूल में चोरी (प्रतीकात्मक फोटो, जागरण)

HighLights

  1. राजकीय प्राथमिक पाठशाला की रसोई से हुई चोरी की घटना

  2. चोर दो गैस सिलेंडर और मिड-डे मील का राशन ले गए

  3. मुख्याध्यापिका की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया

जागरण संवाददाता, अंबाला। गांव नूरपुर-कौरपुर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला की रसोई को निशाना बनाकर चोर दो भारत गैस सिलेंडर और मिड-डे मील का राशन चोरी कर ले गए।

चोरी हुए सिलेंडरों में एक खाली और दूसरा गैस से भरा हुआ था। इसके अलावा चोर रसोई से सरसों का तेल, रिफाइंड, दालें और अन्य खाद्य सामग्री भी ले गए। स्कूल की मुख्याध्यापिका शालू रानी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मुख्याध्यापिका शालू रानी ने बताया कि स्कूल में बच्चों के लिए रोजाना मिड-डे मील तैयार किया जाता है। इसके लिए स्कूल परिसर में ही रसोई बनाई गई है। 23 नवंबर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोपहर करीब 3:30 बजे स्टाफ सदस्य अपने-अपने घर चले गए थे। 25 नवंबर की सुबह जब स्टाफ स्कूल पहुंचा तो रसोई का ताला टूटा हुआ मिला।

अंदर जांच करने पर दो भारत गैस सिलेंडर गायब मिले। इनमें एक खाली और दूसरा भरा हुआ सिलेंडर शामिल था, जो गैस चूल्हे पर लगा हुआ था। रसोई में रखा करीब पांच लीटर सरसों का तेल, तीन लीटर रिफाइंड, तीन किलो चने की दाल, तीन किलो सफेद चने, तीन किलो काले चने, एक किलो राजमा, आधा किलो हल्दी और आधा किलो जीरा भी चोरी मिला।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।