अंबाला पेट्रोल पंप से ड्यूटी खत्म कर सेल्समैन लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अंबाला के सेक्टर-8 स्थित पेट्रोल पंप से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा 31 वर्षीय सेल्समैन शिवम बक्शी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पत्नी रमा बक्शी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

अंबाला पेट्रोल पंप से ड्यूटी खत्म कर सेल्समैन लापता (फोटो- जागरण आर्काइव, प्रतीकात्मक)
HighLights
सेक्टर-8 पेट्रोल पंप से सेल्समैन शिवम बक्शी लापता।
ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय हुआ गायब।
पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, अंबाला। सेक्टर-8 स्थित पेट्रोल पंप से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा 31 वर्षीय सेल्समैन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद घर के लिए निकला था, लेकिन देर तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
इसके बाद पत्नी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बरनाला निवासी रमा बक्शी ने बताया कि उसका पति शिवम बक्शी पिछले करीब तीन साल से सेक्टर-8 में रतनगढ़ के नजदीक स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के तौर पर नौकरी कर रहा है।
22 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे वह ड्यूटी पर गया था। अगले दिन 23 नवंबर को सुबह करीब सात बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद पेट्रोल पंप से घर के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा।