विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ambala News: 4.8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा, चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Sat, 07 Jan 2023 11:54 AM (IST)

जिले में अभी सर्दी का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी ...और पढ़ें

4.8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा, चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी
4.8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा, चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी

अंबाला,  जागरण संवाददाता : जिले में अभी सर्दी का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। यानी अभी सर्दी और तीखे तेवरों में रहेगी, जबकि शुक्रवार को अंबाला का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो अंबाला में इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा है। दूसरी ओर बारिश का भी इंतजार है, ताकि सूखी ठंड से लोगों को निजात मिल सके।

नहीं हुई बारिश 

तीस दिसंबर 2022 से लेकर 5 जनवरी 2023 तक प्रदेश में सामान्य रूप से 2.5 एमएम बारिश रिकार्ड होनी चाहिए थी, जो सामान्य से करीब 99 प्रतिशत कम है। फिलहाल सर्दी से जूझने के लिए लोगों को अभी तैयार रहना होगा। अंबाला में अधिकतम पारा सामान्य से काफी कम रिकार्ड किया जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य से 9.4 डिग्री कम है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज 3.8 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर बचा है। यही सर्दी बढ़ने का कारण है। दूसरी ओर फिलहाल बारिश के आसार भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। मौसम विभाग की मानें, तो पांच जनवरी तक सामान्य रूप से 2.5 एमएम बारिश हो जानी चाहिए थी, जो अभी तक नहीं हो पाई है।

आने वाले चार दिनों के लिए यलो अलर्ट

सिर्फ कैथल और करनाल में 0.2 एमएम बारिश हुई है, जो न के बराबर है। अंबाला की बात करकें तो पांच जनवरी तक 5.5 एमएम बारिश सामान्य रूप से होनी चाहिए थी, लेकिन यहां का आंकड़ा शून्य है। लोगों को अभी सूखी ठंड से ही जूझना पड़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर हरियाणा में (अंबाला सहित चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल) आने वाले चार दिनों के लिए यलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान घना कोहरा रहने की संभावनाएं हैं, जिससे आमजन की परेशानियां बढ़ेंगी।