विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 से आमजन के लिए खुलेगा अंबाला शहीद स्मारक, एक महीने तक रोजाना 500 लोगों को निशुल्क प्रवेश; ऐसे करें टिकट बुक

Published: Sat, 07 Nov 2026 06:00 AM (IST)

अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक 15 नवंबर से आम जनता के लिए खुलेगा। मुख्यमंत्री के ...और पढ़ें

15 से आमजन के लिए खुलेगा अंबाला शहीद स्मारक। फोटो जागरण

15 से आमजन के लिए खुलेगा अंबाला शहीद स्मारक। फोटो जागरण

HighLights

  1. शहीद स्मारक 15 नवंबर से आम जनता के लिए खुलेगा।

  2. एक महीने तक प्रतिदिन 500 लोगों को निशुल्क प्रवेश।

  3. निशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग अनिवार्य।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई का शहीद स्मारक 15 नवंबर से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश के अनुसार एक महीने तक यह स्मारक प्रतिदिन 500 लोगों को निश्शुल्क दिखाया जाएगा।

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि स्मारक में आने के लिए आम जनता को प्रातः नौ से दोपहर तीन बजे तक टिकटें बुक करानी होंगी। निशुल्क देखने वालों को भी अपनी टिकट बुक करनी होगी। उसके लिए ambalawarmemorial.com पर जाकर आनलाइन अपनी टिकट को बुक कर सकते हैं। इसके अलावा मेमोरियल में भी टिकट देने की व्यवस्था की गई है।

पेड़ों से बांध-बांधकर गोलियां मार दी गईं

विज ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में दोहराया कि आजादी की पहली लडाई कांग्रेस के जन्म से 28 वर्ष पहले अंबाला छावनी में 10 मई 1857 से शुरू हुई थी। मेरठ से नौ घंटे पहले यह लड़ाई शुरू हुई थी। यह सशस्त्र लड़ाई सारे देश में लड़ी गई थी, लेकिन जिन लोगों को पेड़ों से बांध-बांधकर गोलियां मार दी गईं और जिन पर कोल्हू चलवाए गए, गांव के गांव अंग्रेजों द्वारा जला दिए गए थे, उन हजारों बलिदानियों को इतिहास में जो स्थान मिलना चाहिए था, वो नहीं मिला।

उन बलिदानियों को स्थान दिलाने के लिए अंबाला छावनी में शहीद स्मारक का निर्माण किया गया है। गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा स्मारक का लोकार्पण किया जा चुका है और इसे अगले सप्ताह आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।