अंबाला की 175 साल पुरानी जेल को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की मांग, संग्रहालय में बदलने की अपील
अंबाला सेंट्रल जेल को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय बनाने की मांग की गई है। जिला बार एसोसिएशन ...और पढ़ें

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट रोहित और अन्य साथी ज्ञापन सौंपते हुए (जागरण टीम)
HighLights
अंबाला सेंट्रल जेल को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग उठाई गई
इसे स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय और ऐतिहासिक धरोहर केंद्र बनाने की अपील
जेल की बैरकों, कोठरियों, फांसीघर को मूल स्वरूप में संरक्षित करें
जागरण संवाददाता, अंबाला। अंबाला सेंट्रल जेल को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय और ऐतिहासिक धरोहर केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग हरियाणा के मुख्यमंत्री से की गई है।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट रोहित जैन ने ज्ञापन में कहा कि जेल का ऐतिहासिक परिसर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का साक्षी है।
अंबाला में स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में बने नए स्मारक का लोकार्पण हो चुका है, लेकिन वह जेल की ऐतिहासिक विरासत का विकल्प नहीं है। ज्ञापन में जेल की बैरकों, कोठरियों और फांसीघर को मूल स्वरूप में संरक्षित करने, ऐतिहासिक सामग्री का दस्तावेजीकरण करने और परिसर को संग्रहालय, स्मृति स्थल तथा शोध केंद्र बनाने की मांग की गई है।