डीएवी राष्ट्रीय खेलों में पंजाब बना ओवरआल चैंपियन, हरियाणा रहा रनर अप
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : डीएवी स्कूलों के राष्ट्रीय खेलों का शनिवार को धूमधाम से स
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : डीएवी स्कूलों के राष्ट्रीय खेलों का शनिवार को धूमधाम से समापन हो गया। इसमें पंजाब एवं जम्मू कश्मीर ओवरऑल चैंपियन बना, वहीं, हरियाणा व चंडीगढ़ रनरअप बने। विजेता टीमों को एडीजीपी एवं अंबाला के आइजी आरसी मिश्रा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मिश्रा ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए स्वच्छ प्रतिस्पर्धा से खेलने का संदेश दिया। समापन अवसर पर विद्याíथयों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। जिसका प्रतिभागी टीमों ने आनंद उठाया। वहीं, इससे पहले सुबह के सत्र में एथलेटिक्स, क्रिकेट व फुटबाल आदि स्पर्धाएं हुई।
शनिवार को खेले गए एथलेटिक्स मुकाबलों में झारखंड की टीम प्रथम रही। बिहार की टीम द्वितीय रही। क्रिकेट स्पर्धा में पंजाब प्रथम व दिल्ली एनसीआर की टीम दूसरे स्थान पर रही। फुटबाल में पंजाब प्रथम व हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में हरियाणा प्रथम व पंजाब दूसरे स्थान पर रहा। वालीबॉल में हरियाणा प्रथम व पंजाब दूसरे स्थान पर रहा। टेबल टेनिस में दिल्ली एनसीआर प्रथम व पंजाब दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में हिमाचल प्रदेश प्रथम व झारखंड दूसरे स्थान पर रहा। तीरंदाजी में दिल्ली प्रथम व पंजाब दूसरे स्थान पर रहा।
एयर राइफल एवं पिस्टल में पंजाब प्रथम व दिल्ली एनसीआर द्वितीय रहा। तैराकी में पंजाब प्रथम व हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा। शतरंज में ओडिसा प्रथम व आंध प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा। बॉ¨क्सग में हरियाणा प्रथम व दिल्ली एनसीआर दूसरे स्थान पर रहा। ताइक्वांडो में हरियाणा प्रथम व दिल्ली एनसीआर दूसरे स्थान पर रहा। कराटे में हरियाणा प्रथम व ओडिशा दूसरे स्थान पर रहा।
-----------------
फोटो - 68
खेलों में हार जीत नहीं खेल भावना जरूरी : मिश्रा
इस मौके पर एडीजीपी आरसी मिश्रा ने कहा कि को खेलों में आगे बढ़ने का मंत्र देते कहा कि खिलाड़ियों को हार जीत को मायने न देकर खेल भावना को तरजीह देनी चाहिए। स्वच्छ प्रतिस्पर्धा से खेले गए खेलों से भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि खेलों में भी खिलाड़ी अपना भविष्य संवार सकते हैं। इसको लेकर खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य तय करने चाहिए। डीएवी राष्ट्रीय खेलों ने भी हमेशा खिलाड़ियों व खेल को बेहतरीन मंच दिया है। अंबाला में ऐसा मौका मिलने से स्थानीय खिलाड़ियों को सीखने व आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।