अंबाला में भैया दूज पर परिवार गया था बाहर, घर के ताले तोड़ लाखों का सामान ले उड़े चोर
अंबाला शहर में भैया दूज पर परिवार के सरहिंद जाने के दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया। चोर लाखों के सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल फोन और स्मार्ट वॉच लेकर फरार हो गए।

भैया दूज पर अंबाला में सूने घर से लाखों की चोरी, परिवार लौटा तो उड़े होश। फाइल फोटो
HighLights
भैया दूज पर परिवार सरहिंद गया था।
चोरों ने घर के ताले तोड़ दिए।
लाखों के जेवर, मोबाइल, स्मार्ट वॉच चोरी।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। भैया दूज पर परिवार बच्चों सहित घर से बाहर क्या गया, पीछे से चोरों ने मकान को निशाना बना लिया। करीब नौ दिन बाद जब परिवार रात 11 बजे वापस लौटा तो घर के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
जांच करने पर सोने-चांदी के जेवर, छह मोबाइल फोन और स्मार्ट वाच गायब मिले। वारदात अंबाला शहर के विष्णु विहार स्थित मकान नंबर 71 में हुई। सूचना मिलने पर डायल 112 और सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
शिकायतकर्ता विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 10 नवंबर 2026 को भैया दूज के अवसर पर परिवार और बच्चों के साथ पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब स्थित सरहिंद गए थे। 19 नवंबर की रात करीब 11 बजे जब वे वापस घर पहुंचे तो मुख्य ताले टूटे हुए थे।
अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। घर की हालत देखकर उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस कर्मचारियों के कहने पर परिवार ने घर में रखे सामान की जांच की तो चोरी का पता चला।
शिकायत के अनुसार, घर से करीब डेढ़ तोले का सोने का कीटी सेट, बिना टाप्स के, एक महिला और एक पुरुष की सोने की अंगूठी, करीब आठ तोले की चांदी की झांझर चोरी हुई है।