विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबाला: दहेज में एक करोड़ खर्च कराकर भी नहीं भरा मन, मांगी फॉर्च्यूनर; अमेरिका में जेल गई पत्नी तो पति ने कर दिया कांड 

Published: Thu, 26 Nov 2026 06:11 AM (IST)

अंबाला की एक महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि अमेरिका में उसके जेल जाने के बाद पति बेटे को लेकर भारत लौट आया और उसके बैंक खाते से पैसे भी निकाले गए।

अमेरिका में जेल गई पत्नी तो पति ने कर दिया कांड। फोटो एआई की मदद से बनाई गई है

अमेरिका में जेल गई पत्नी तो पति ने कर दिया कांड। फोटो एआई की मदद से बनाई गई है 

HighLights

  1. अंबाला की महिला ने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया।

  2. अमेरिका में जेल जाने पर पति बेटे संग भारत लौट आया।

  3. महिला के बैंक खाते से 11 हजार डॉलर ट्रांसफर किए गए।

जागरण संवाददाता, अंबाला। शादी में करीब एक करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाने वाली अंबाला की एक विवाहिता की शिकायत पर थाना नग्गल पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, नग्गल निवासी तेजिन्द्र कौर की शादी 27 नवंबर 2015 को गुरदीप सिंह के साथ अंबाला शहर के खन्ना पैलेस में हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी में उसके माता-पिता ने करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे। स्विफ्ट कार सहित सोने के आभूषण और घरेलू सामान भी दिया था। इसके बावजूद शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास-ससुर और अन्य ससुरालजनों ने बड़ी गाड़ी यानी फार्च्यूनर की मांग शुरू कर दी।

महिला के अनुसार, दो अप्रैल 2017 को बेटे का जन्म हुआ। आरोप है कि बच्चे के जन्म का खर्च भी उसके मायके वालों से करवाया गया। इसके करीब 20 दिन बाद पति और ससुर ने उसे बच्चे सहित घर से बाहर निकाल दिया। 12 जून 2023 को वह पति और बेटे के साथ अमेरिका चली गई।

पति और देवर ने मारा

आरोप हैं कि वहां पति और देवर ने उसे उसकी कमाई के रुपये लेने के लिए मारा-पीटा और प्रताड़ित किया। 31 जुलाई 2026 को महिला अपने बेटे के साथ न्यूयार्क से डिज्नीलैंड घूमने जा रही थी। एरिजोना एयरपोर्ट पर अमेरिकी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया, जबकि बेटे को अमेरिका स्थित घर भेज दिया गया।

आरोप है कि पति उसे जेल से छुड़ाने का प्रयास करने के बजाय दो अगस्त को बेटे को लेकर भारत लौट आया। इसी दौरान देवर ने उसके अमेरिकी बैंक खाते से 11 हजार डालर पति के खाते में ट्रांसफर कर दिए। महिला 28 अगस्त तक जेल में रही और 29 अगस्त को भारत लौटकर अपने मायके नग्गल पहुंची।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।