विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबाला में बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी पर डीसी सख्त, विभागों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

Published: Tue, 24 Nov 2026 09:25 AM (IST)

अंबाला के डीसी सचिन गुप्ता ने बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी रोकने के लिए विभागों को समन्वय से प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

हरियाणा मानवाधिकार आयोग (जागरण आर्काइव)

हरियाणा मानवाधिकार आयोग (जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. डीसी ने बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी रोकने के निर्देश दिए

  2. विभागों को आपसी समन्वय से प्रभावी कार्रवाई करने को कहा

  3. ईंट भट्ठों, ढाबों की नियमित निगरानी के आदेश दिए

जागरण संवाददाता, अंबाला। डीसी सचिन गुप्ता ने बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी रोकने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सोमवार को जिला सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि शिकायतों पर नियमानुसार तत्परता से कदम उठाएं। बैठक में बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी, ईंट भट्ठों और प्रवासी मजदूरों से जुड़े विषयों की समीक्षा हुई।

डीसी ने अधिकारियों से निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान, दर्ज एफआइआर और उन पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने ईंट भट्ठों, ढाबों और बाल श्रम की आशंका वाले स्थानों की नियमित निगरानी तथा नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।