विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबाला में बैंक कर्मी बनकर 3 लाख 33 हजार रुपये की साइबर ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Published: Sat, 21 Nov 2026 11:03 PM (GMT+05:30)

अंबाला शहर में एक व्यक्ति से बैंक कर्मी बनकर वॉट्सऐप कॉल और लिंक के जरिए 3.33 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बैंक कर्मी बन लिंक भेजकर तीन लाख 33 हजार रुपये की साइबर ठगी।

बैंक कर्मी बन लिंक भेजकर तीन लाख 33 हजार रुपये की साइबर ठगी।

HighLights

  1. अंबाला में बैंक कर्मी बनकर वॉट्सऐप कॉल से ठगी।

  2. लिंक भेजकर 3 लाख 33 हजार रुपये की साइबर धोखाधड़ी।

  3. साइबर क्राइम पुलिस थाना अंबाला में मामला दर्ज, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। बैंक कर्मी बनकर वॉट्सऐप कॉल और लिंक के जरिए सेक्टर सात निवासी व्यक्ति से तीन लाख 33 हजार रुपये की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम थाना अंबाला पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर सात निवासी 59 वर्षीय अशोक कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह निजी कारोबार करते हैं और उनका खाता अंबाला शहर के अग्रसेन चौक स्थित एक बैंक में है। 18 नवंबर को शाम करीब पांच बजकर 16 मिनट पर उनके मोबाइल पर एक नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई, जिस पर बैंक की प्रोफाइल लगी थी।

फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताया और खाता विवरण भेजने की बात कहकर एक लिंक भेजा। शिकायतकर्ता ने लिंक खोलकर उसमें नाम और मोबाइल नंबर भर दिया, जबकि आधार कार्ड की जानकारी मांगने पर फोन काट दिया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, इसके बाद उनके खाते से तीन बार में कुल तीन लाख 33 हजार रुपये निकलने के संदेश आए। उन्होंने 19 नवंबर को साइबर हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने 21 नवंबर की रात साइबर क्राइम थाना अंबाला में केस दर्ज किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।