विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शहीद स्मारक उद्घाटन के बाद अमित शाह ने अनिल विज की थपथपाई पीठ, तारीफ करते हुए बोले- अंबाला वाले आपको हमेशा याद रखंगे

Published: Thu, 05 Nov 2026 06:55 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंबाला छावनी में 1857 क्रांति के शहीद स्मारक निर्माण में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ...और पढ़ें

अमित शाह ने अनिल विज की थपथपाई पीठ। फोटो जागरण

अमित शाह ने अनिल विज की थपथपाई पीठ। फोटो जागरण

HighLights

  1. अमित शाह ने अनिल विज के प्रयासों की जमकर सराहना की।

  2. विज ने 1857 क्रांति शहीद स्मारक निर्माण में अहम भूमिका निभाई।

  3. शाह ने विज और नायब सैनी के काम करने के अंदाज पर चुटकी ली।

दीपक बहल, अंबाला। अंबाला छावनी के गांधी ग्राउंड में आयोजित जनसभा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की जमकर सराहना की। अंबाला में 1857 की क्रांति के शहीद स्मारक के निर्माण में विज की भूमिका और उनके लंबे संघर्ष का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए शाह ने कहा कि इस स्मारक के लिए अनिल विज ने जिस लगन और ऊर्जा के साथ प्रयास किए हैं, वह सराहनीय हैं।उन्होंने कहा, "जब तक यह स्मारक रहेगा, आपको भी अंबाला वाले हमेशा याद रखेंगे।"

अमित शाह ने बताया कि अनिल विज स्वयं उन्हें स्मारक के लोकार्पण का निमंत्रण देने आए थे। इस दौरान उन्होंने करीब पौने घंटे तक स्मारक की एक-एक विशेषता और उसके निर्माण से जुड़े पहलुओं के बारे में विस्तार से समझाया।

शाह ने कहा कि विज के चेहरे पर स्मारक को लेकर जो लगन, ऊर्जा और उत्साह दिखाई दे रहा था, उससे साफ था कि इस परियोजना के साथ उनका कितना गहरा जुड़ाव है।

उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद अनिल विज, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से अंबाला में 1857 की क्रांति का यह विराट शहीद स्मारक बनकर तैयार हुआ है। शाह ने विज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्मारक के निर्माण में उनकी प्रतिबद्धता को अंबाला के लोग हमेशा याद रखेंगे।

नायब सैनी और विज के काम करने के अंदाज पर भी चुटकी

अमित शाह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अनिल विज के काम करने के अंदाज का भी अपने खास अंदाज में जिक्र किया। उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, "यह हमारा नायब सैनी है ना, वो बोलता कम है, परंतु काम करने में बड़ा तेज है भाई।" इसके साथ ही उन्होंने अनिल विज के बारे में भी कहा कि वह बातें कम करते हैं, लेकिन काम बहुत तेज गति से करते हैं।

शाह के इस संबोधन के दौरान गांधी ग्राउंड में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर प्रतिक्रिया दी। स्मारक के निर्माण में विज की भूमिका का सार्वजनिक मंच से इस तरह उल्लेख और उनकी सराहना राजनीतिक व स्थानीय स्तर पर भी खास चर्चा का विषय रही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।