चोरी कर निकल गया था आरोपित, तलाश पर बैग से पहचान पकड़ा
??? ?? ????????? ??? ?? ?????? ???? ?? ??? ???? ?? ?????? ?? ???? ??? ??? ???? ??? ?????? ?? ?????? ??? ???? ?? ?? ??? ?? ????? ?? ??? ???? ???? ???? ???? ??? ?????? ????? ?? ???? ???? ????
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर
शहर के दुर्गानगर में एक आरोपित सूने घर में चोरी की वारदात कर निकल गया था। इसके बाद आरोपित की गलियों में तलाश की तो बैग से पहचान के बाद पकड़ लिया गया। इसके बाद आरोपित पुलिस को सौंप दिया गया।
दुर्गानगर के जीवन कुमार ने बताया कि वह आइसीआइसीआइ बैंक में नौकरी करता है। पत्नी सुबह अपनी ड्यूटी पर चली गई थी। करीब 11 बजे अपने बच्चों को लेकर मकान का ताला लगाकर बाहर गया था। करीब 5 बजे जब घर वापस आया तो घर के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा हुआ था। किसी ने घर पर चोरी कर ली थी। मोहल्ला वासियों को चोरी की घटना के बारे बताया तो एक पड़ोसी ने बताया कि घर से एक लड़का कुछ समय पहले निकल कर गया था। जिसके हाथ में पिठू बैग था। उसने और पड़ोसियों ने उसी समय गलियों में लड़के की तलाश की तो एक लड़का पिठू बैग ले जाते हुए दिखाई दिया। अपना पिठू बैग पहचान लिया। पड़ोसियों को बुला लिया और अपने बैग को चेक किया। बैग में एक सोने की अंगुठी, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो चांदी की चूड़ियां, दो चांदी की चेन, दो चांदी की राखी, एक एचएमटी की घड़ी, मोबाइल था। आरोपित ने अपना नाम रवि कुमार वासी दुर्गानगर बताया।