निगमकर्मी को पेट में छुरी मारने वाले को भेजा जेल
नगर निगम कर्मी एवं बकरा मंडी में रहने वाले रवि कुमार को पेट में छुरी मारकर घायल करने के मामले में बलदेव नगर थाना पुलिस ने मनमोहन नगर निवासी बिट्टू उर्फ गब्बर को गिरफ्तार किया है।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : नगर निगम कर्मी एवं बकरा मंडी में रहने वाले रवि कुमार को पेट में छुरी मारकर घायल करने के मामले में बलदेव नगर थाना पुलिस ने मनमोहन नगर निवासी बिट्टू उर्फ गब्बर को गिरफ्तार किया है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। यह घटना मनमोहन नगर गैस गोदाम रोड की है।
घायल रवि कुमार ने बताया था कि 23 सितंबर को वह अपने दोस्त बकरा मंडी निवासी सुनील के साथ और आरोपित बब्बर तीनों मनमोहन नगर में रात को दस बजे ताश खेल रहे थे। ताश खेलते-खेलते अचानक बब्बर उनसे गाली-गलौच करने लगा। समझाने पर वह और उखड़ गया। गब्बर वहां से चला गया और कुछ देर बाद घर से छुरी लेकर और मेरे पेट में मार दी। दोस्त सुनील ने बीच-बचाव किया तो उसे भी चोटें आई हैं।