Move to Jagran APP

अंबाला के बब्याल में मुख्य जोहड़ बना कूड़ेदान

नगर निगम में शामिल बब्याल का एक मुख्य जोहड़ निगम कर्मचारियों की अनदेखी की भेंट चढ़ गया है। यहां कूड़ा डाला जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 07:27 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 07:27 AM (IST)
अंबाला के बब्याल में मुख्य जोहड़ बना कूड़ेदान
अंबाला के बब्याल में मुख्य जोहड़ बना कूड़ेदान

अंबाला: नगर निगम में शामिल बब्याल का एक मुख्य जोहड़ निगम कर्मचारियों की अनदेखी के कारण कूड़ेदान बन गया है। आलम यह है कि जोहड़ पूरी तरह जलकुंभी से अटा पड़ा है। पूरे इलाके की सूरत बिगड़ गई है। आसपास के लोग भी जोहड़ का इस्तेमाल कूड़ा डालने के लिए कर रहे हैं। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की लापरवाही का ही नतीजा है कि हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। शिकायतों के बावजूद निगम अधिकारी जोहड़ का रखरखाव व नियमित तौर पर साफ-सफाई करने के लिए पल्ला-झाड़ रहे हैं। अनदेखी के कारण पूरे इलाके में बदबू का आलम रहता है तो वहीं लोगों में बीमारियां फैलने का भी खतरा मंडराता रहता है। जबकि नगर निगम की जिम्मेदारी बनती है कि पुराने समय के जोहड़ का रखरखाव करें। ताकि इलाकावासियों को उससे लाभ मिल सकें न कि परेशानी झेलनी पड़ी। अगर बेहतर ढंग से रखरखाव कर जोहड़ के आसपास पौधे लगाए जा सके तो उसकी सुंदरता ओर बढ़ सकती है।

loksabha election banner

राजकुमार, बब्याल, अंबाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.