विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबाला में 9 फीट के अजगर मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:24 PM (IST)

अंबाला के नारायणगढ़ स्थित भूरेवाला गांव के खेतों से नौ फीट के अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। स्नैक मैन ...और पढ़ें

अंबाला में मिला 9 फीट का अजगर। फोटो जागरण

अंबाला में मिला 9 फीट का अजगर। फोटो जागरण

HighLights

  1. नौ फीट का अजगर भूरेवाला गांव के खेतों में मिला।

  2. स्नैक मैन राजकुमार ने वन्य प्राणी विभाग को सूचित किया।

  3. अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर भूड़ के जंगल में छोड़ा।

जागरण संवाददाता, अंबाला। नारायणगढ़ के गांव भूरेवाला के खेतों में एक नौ फीट का अजगर मिला। उसे पकड़कर भूड़ के जंगल में छोड़ दिया गया है। गांव भुरेवाला में चार पांच दिनों से खेतों में किसानों को अजगर दिखाई दे रहा था।

किसान खेत में चारा कटाई करने के लिए जाते थे। किसानों ने स्नैक मैन राजकुमार को सूचना दी। सूचना मिलते ही राजकुमार ने इस बारे वन्य प्राणी विभाग को सूचना दी और उसके बाद खुद एक साथी के साथ नौ फीट के अजगर का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू करने के बाद इस अजगर को सुरक्षित तरीके से भूड़ के जंगलों में छोड़ दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।