पहले जागरूक किया फिर मास्क देकर चेतावनी दी
कोरोना काल के चलते बिना मास्क के घूम रहे लोगों थाना सेक्टर-9 पुलिस ने पहले उन्हें जागरूक किया फिर मास्क देकर चालान करने की चेतावनी दी।
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 05:24 AM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 06:13 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : कोरोना काल के चलते बिना मास्क के घूम रहे लोगों थाना सेक्टर-9 पुलिस ने पहले उन्हें जागरूक किया फिर मास्क देकर चालान करने की चेतावनी दी। दरअसल, सोमवार को एसएचओ हमीर सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सेक्टर के अलावा गांव जंडली एरिया में जाकर लोगों को मास्क पहनने के लिए विशेष अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि नया थाना बनने के बाद पुलिस की तरफ विशेष अभियान चलाया गया। सड़कों पर बिना मास्क के घूम रहे लोगों को शारीरिक दूरी का ख्याल रख उन्हें मास्क 50 वितरित किए तथा उन्हें दोबारा बिना मास्क के निकलने पर चालान करने की चेतावनी भी दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें