Move to Jagran APP

17 लाख की चपत लगाने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

आढ़ती विवेक गर्ग अनाज मंडी को किसानों द्वारा करीब 17 लाख रुपये का चूना लगाने में मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों बंत सिंह जगतार सिंह अवतार सिंह निवासी गांव सपेहड़ा को महेश नगर थाना पुलिस ने अदालत में पेश किया। आरोपितों को अदालत ने जमानत दे दी है। पुलिस ने इस केस के समय में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटार्नी (डीडीए) से राय ली थी जिसके बाद अंबाला कैंट सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज करके आगामी जांच शुरू की थी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 07:30 AM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 07:30 AM (IST)
17 लाख की चपत लगाने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार
17 लाख की चपत लगाने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

- आरोपितों को किया अदालत में पेश, जमानत मिली

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, अंबाला

आढ़ती विवेक गर्ग अनाज मंडी को किसानों द्वारा करीब 17 लाख रुपये का चूना लगाने के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों बंत सिंह, जगतार सिंह, अवतार सिंह निवासी गांव सपेहड़ा को महेश नगर थाना पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने उनको जमानत दे दी है। पुलिस ने इस केस के समय में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटार्नी (डीडीए) से राय ली थी, जिसके बाद अंबाला कैंट सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज करके आगामी जांच शुरू की थी। उल्लेखनीय है कि विवेक गर्ग ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह कमीशन एजेंट (आढ़ती) है और फसलों की खरीद फरोख्त का काम करता है। आरोपित तीनों किसान कई सालों से मिलीभगत कर उसे चूना लगा रहे हैं। किसान उसे अपनी फसलें बेचते रहे और इसी कारण से पारिवारिक जैसे संबंध भी बन गए। इसी विश्वास का फायदा उठाकर इन लोगों ने खेतीबाड़ी और व्यक्तिगत जरूरतों को लेकर उसके पास से कर्ज ले लिया। साथ ही कहा फसल बिक्री में यह सारा कर्ज उतार दिया जाएगा। इसी के चलते करीब 17 लाख रुपये का कर्ज इनको दे दिया। किसानों ने फसल कम करके बेचना शुरू कर दिया और बाद में कर्ज उतारने में असमर्थता जता दी। किसानों ने 17 लाख रुपये लिखित में माना, जबकि छह माह में इसे क्लीयर करने का दावा भी किया। इसके बाद भी यह शातिर आनाकानी करते रहे और कर्ज नहीं चुकाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.