आज होगा एमआरआइ मशीन का शुभारंभ, सस्ता होगा टेस्ट
छावनी नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को नई एमआरआई मशीन शुरू होगी। नई मशीन लगाने से आसपास के जिले से आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। यहां पर पीपीपी मॉडल पर एमआरआई मशीन लगेगी। इससे मरीजों को रियायती दर पर एमआरआई की सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मशीन का शुभारंभ करेंगे।
-नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को मरीजों की सुविधा के लिए एमआरआइ मशीन शुरू होगी जागरण संवाददाता, अंबाला :
छावनी नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को नई एमआरआइ मशीन शुरू होगी। नई मशीन लगाने से आसपास के जिले से आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। यहां पर पीपीपी मॉडल पर एमआरआइ मशीन लगेगी। इससे मरीजों को रियायती दर पर एमआरआइ की सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मशीन का शुभारंभ करेंगे। छावनी के नागरिक अस्पताल में हर रोज एक हजार से ज्यादा मरीज आते हैं। यहां पर मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और ईसीजी आदि की सुविधा मिलती है। लेकिन अभी मरीजों को एमआरआइ की सुविधा नहीं है। इस वजह से रात में इमरजेंसी में आने वाले मरीज को एमआरआइ के लिए दिक्कत होती है। मजबूरी में मरीजों को एमआरआइ के निजी सेंटर पर एमआरआइ करनी होती है। इसके लिए मरीजों का खर्च भी ज्यादा होता है। ऐसे में मरीजों की सुविधा के लिए नागरिक अस्पताल में नई एमआरआइ का निर्णय लिया है। एससी और बीपीएल के लिए फ्री जांच
सरकार और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एससी और बीपीएल श्रेणी वाले मरीजों के लिए यह फ्री रहेगी। इसके लिए मरीज के एससी और बीपीएल होने का प्रमाण पत्र देना होगा। इसके अलावा अन्य श्रेणी के मरीजों की बीमारी से संबंधित जांच के लिए अलग अलग दर निर्धारित किया गया है।