महापंचायत ने किया भारत बंद का विरोध
हरियाणा वाल्मीकि महापंचायत ने भीम आर्मी द्वारा घोषित 23 फरवरी के भारत बंद का विरोध किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 08:10 AM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 08:10 AM (IST)
संस, बराड़ा : हरियाणा वाल्मीकि महापंचायत ने भीम आर्मी द्वारा घोषित 23 फरवरी के भारत बंद का विरोध किया है। इसी को लेकर बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। महापंचायत के वाइस चेयरमैन विक्रम परोचा व सुमित कुमार ने कहा कि भारत बंद आधारहीन है। उन्होंने कहा कि उक्त भारत बंद में महापंचायत शामिल नही हैं। उन्होंने दुकानदारों का आह्वान किया वे अपने प्रतिष्ठान खोल कर रखें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें