Move to Jagran APP

हाउस टैक्स जमा नहीं होने पर महक होटल सील, एक ने टैक्स जमा कराया

नगर निगम ने हाउस टैक्स जमा नहीं करने पर महक होटल और सिलेंडर बनाने वाली फैक्टरी को सील कर दिया। महक होटल पर हाउस टैक्स का करीब साढ़े 12 लाख रुपये हाउस टैक्स और सिलेंडर बनाने वाली फैक्टरी पर करीब साढ़े सात लाख रुपये का हाउस टैक्स का बकाया था।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 07:34 AM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 07:34 AM (IST)
हाउस टैक्स जमा नहीं होने पर महक होटल सील, एक ने टैक्स जमा कराया
हाउस टैक्स जमा नहीं होने पर महक होटल सील, एक ने टैक्स जमा कराया

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर:

loksabha election banner

शहर में नगर निगम ने हाउस टैक्स जमा नहीं करने पर महक होटल और सिलेंडर बनाने वाली फैक्टरी को सील कर दिया। महक होटल पर हाउस टैक्स का करीब साढ़े 12 लाख रुपये हाउस टैक्स और सिलेंडर बनाने वाली फैक्टरी पर करीब साढ़े सात लाख रुपये का हाउस टैक्स का बकाया था। नगर निगम के फैक्टरी को सील कर दिया, तो मालिक ने शाम तक निगम में हाउस टैक्स जमा करा दिया। वहीं शाम में निगम कर्मियों ने फैक्टरी की सील को खोल दिया।

शहर में निगम की करीब एक लाख 56 हजार संपत्ति पर हाउस टैक्स लगा है। निगम हर साल संपत्ति से हाउस टैक्स वसूली करता है। इस पैसे से विकास कार्य कराए जाते हैं। निगम को मार्च तक हाउस टैक्स का 22 करोड़ रुपये लक्ष्य पूरा करना है। इसके विपरीत अभी तक करीब आठ करोड़ रुपये की हाउस टैक्स की वसूली हो सकी है।

मुख्यालय के सख्त निर्देश है कि शत प्रतिशत हाउस टैक्स की वसूली की जाए। नगर निगम की हाउस टैक्स में ब्याज की छूट की तिथि भी खत्म हो चुकी है। इसके बाद हाउस टैक्स के बड़े बकाएदार टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। इसके लिए बकाएदारों को नोटिस भी चस्पा दिया है। इसके बाद भी बड़े बकाएदारों ने हाउस टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। अब नगर निगम ने संपत्ति सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को निगम ने दो बकाएदारों की संपत्ति को सील कर दिया। इसमें निगम की टीम पहले महक होटल को सील किया। इस पर नगर निगम का करीब साढ़े सात लाख रुपये का हाउस टैक्स का बकाया हैं, जो लंबे समय से जमा नहीं किया था। निगम के संपत्ति मालिक को नोटिस भी जारी किया, लेकिन टैक्स जमा नहीं हुआ। इसके बाद टीम नसीरपुर गांव में पहुंच गई। यहां पर सिलेंडर बनाने वाली फैक्टरी पर करीब साढ़े सात लाख रुपये का हाउस टैक्स बकाया था। इस फैक्टरी को नगर निगम ने सील कर दिया। वहीं शाम में फैक्टरी मालिक ने हाउस टैक्स जमा करा दिया। निगम कर्मियों ने बताया कि नगर निगम ने अभी तक करीब आठ संपत्ति को सील किया है। फोटो नंबर :: 35ए

नगर निगम ने हाउस टैक्स के बकाएदारों की संपत्ति सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम की सीलिग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

- पार्थ गुप्ता, आयुक्त, नगर निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.