ससुराल के लिए निकली महिला लापता, सहारनपुर से मिली
थाना बराड़ा क्षेत्र के एक गांव से महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई जिसे सहारनपुर से बरामद किया गया है।
संवाद सहयोगी, बराड़ा
थाना बराड़ा क्षेत्र के एक गांव से महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई, जिसे सहारनपुर से बरामद किया गया है। बताया जाता है कि यह महिला एक युवक के साथ थी, जबकि यूपी पुलिस ने बराड़ा पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
एक महिला अपनी ससुराल से बराड़ा में अपने भाई के पास आई थी। यहां पर वह एक गोशाला में काम करने लगी। बताया जाता है कि महिला का पति दुबई में काम करता है। यह महिला सात सितंबर को यह कहकर अपने घर से गई कि वह अपने ससुराल जा रही है। इस पर महिला के परिजनों ने ससुराल फोन का पूछा कि महिला सुसराल पहुंच गई है। इस पर ससुराल वालों ने इनकार कर दिया कि महिला नहीं पहुंची है। इसके बाद तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस दौरान उसकी बहन का फोन आया कि वह एक युवक के साथ, जो उसकी रिश्तेदारी में है। वह सहारनपुर के गांव तलहेड़ी बुजुर्ग पहुंच गए। यहां पुलिस ने उनसे पूछताछ की, तो सारा मामला सामने आ गया। यूपी पुलिस ने बराड़ा थाना को सूचित किया, जिसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। संदिग्ध हालात में युवती लापता
अंबाला: थाना महेश नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक युवती के लापता होने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में डब्लू मंडल निवासी टैगोर गार्ड ने बताया कि उसकी बेटी शिवानी गोबिद नगर में कपड़े के शोरूम पर काम करती है। वह रोज सुबह साढ़े दस घर से जाती और शाम साढ़े सात बजे आ जाती थी। जब वह घर नहीं पहुंची, तो उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं लगा।