अनियंत्रित होकर नहर में गिरा कार, चालक घायल
दामला में खुर्दी पुल पर एक सियाज कार अनियंत्रित होकर पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई। कार में सवार युवकों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। समाचार लिखे जाने तक युवकों की पहचान नहीं हो पाई थी।
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 09:14 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 09:14 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : दामला में खुर्दी पुल पर एक सियाज कार अनियंत्रित होकर पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई। कार में सवार युवकों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। समाचार लिखे जाने तक युवकों की पहचान नहीं हो पाई थी। गत रात दिल्ली नंबर एक कार खुर्दी पुल पर चढ़ने से पहले अनियंत्रित होकर नहर में उतर गई। उपस्थित लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार सवारों को बाहर निकाला और उनको अस्पताल में पहुंचाया। कार को भी बाद में क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें