एनसीसी कैडेट्स के साथ अग्रसेन चौक पर किया पौधारोपण
रविवार को डीएवी कॉलेज अंबाला शहर के एनसीसी कैडेट्स व प्राध्यापकों ने प्रभु इछा संगठन के सदस्यों के साथ पौधारोपण किया। इन पौधों को संरक्षित करने के लिए ट्री-गार्ड भी लगाए गए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 06:20 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 06:38 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : रविवार को डीएवी कॉलेज अंबाला शहर के एनसीसी कैडेट्स व प्राध्यापकों ने प्रभु इच्छा संगठन के सदस्यों के साथ पौधारोपण किया। इन पौधों को संरक्षित करने के लिए ट्री-गार्ड भी लगाए गए। इसके साथ जो पौधे पहले से लगाए हुए थे उन्हें भी संरक्षित करने का कार्य किया। कॉलेज के प्राध्यापक राजपाल, विजेंद्र व प्रभु इच्छा संगठन के मनमोहन सिंह एवं हरमिद्र सिंह ने बताया कि पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी है। जो पौधे लगाए जाएं उन्हें संरक्षित करना भी लाजिमी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें