साइकिल सवार दंपती को बस ने मारी टक्कर
By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 09:16 PM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 09:16 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी के रामकिशन कालोनी के रहने वाले एक दंपती को अंबाला जगाधरी हाईवे पर प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपती साइकिल से सड़क पर गिर पड़े। जिसमें महिला को कुछ गंभीर चोटें आई। घायल अवस्था में महिला को राहगीरों ने छावनी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
रामकिशन कालोनी निवासी आरती अपने पति के साथ साइकिल पर खुड्डा गांव से छावनी आ रहे थे। अंबाला जगाधरी हाईवे पर साहा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने इनकी साइकिल को टक्कर मार दी। जिसके बाद दंपती साइकिल से गिर पड़े। इसमें महिला को कुछ चोटें आई। इसी दौरान सड़क पर कुछ देर तक जाम भी लगा रहा। बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। फिलहाल महेशनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल महिला सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें