गाय और भैंस के दूध से पाले जा रहे हैं बाघिन के बच्चे
Children of tigress. चिड़ियाघर में बाघिन के बच्चे को गाय और भैंस का दूध पिलाकर पाला जा रहा है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 03:44 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 03:44 PM (IST)
अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात में राजकोट के प्रघुम्न पार्क चिड़ियाघर में बाघिन के बच्चे को अमूल का गाय और भैंस का दूध पिलाकर पाला जा रहा है। चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन बच्चों को जन्म दिया। इसके 36 घंटे बाद चौथे सफेद बच्चे को जन्म दिया। जब इस प्रकार बच्चों का जन्म होता है, तब स्वाभाविक है उसमें कुपोषित बच्चे भी होंगे। बाघिन का चौथा बच्चा भी कुपोषित था।
जन्म के समय तीन बच्चों का वजन 800-800 ग्राम था, जब कि चौथा बच्चा 700 ग्राम था। इसलिए राजकोट महानगरपालिका की टीम अमूल का गाय और भैंस का मिक्स दूध पिलाकर उसे पाल रही है। जन्म के समय 700 ग्राम का बच्चा 21 दिन के बाद ढाई किलोग्राम का हो गया है। इसे उसकी मां के साथ ही रखा जा रहा हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें