Move to Jagran APP

Poll of Exit Polls: गुजरात में जारी रहेगा भाजपा का विजय रथ, कांग्रेस को भारी नुकसान; आप का खुल सकता है खाता

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान सोमवार को खत्म हो गया। मतदान खत्म होने के बाद उम्मीदवारों की किस्मत भी EVM में बंद हो चुकी है जो अब 8 दिसंबर को सामने आएगा। जानें कि विभिन्न एग्जिट पोल्स के माध्यम से किसे कितनी सीटें मिल रही हैं।

By Devshanker ChovdharyEdited By: Published: Mon, 05 Dec 2022 09:41 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2022 09:41 PM (IST)
Poll of Exit Polls: गुजरात में जारी रहेगा भाजपा का विजय रथ, कांग्रेस को भारी नुकसान; आप का खुल सकता है खाता
गुजरात में जारी रहेगा भाजपा का विजय रथ, कांग्रेस को भारी नुकसान; आप का खुल सकता है खाता

अहमदाबाद, आनलाइन डेस्क। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान सोमवार को खत्म हो गया। मतदान खत्म होने के बाद उम्मीदवारों की किस्मत भी EVM में बंद हो चुकी है, जो अब 8 दिसंबर को सामने आएगा। हालांकि, इससे पहले सोमवार को विभिन्न सर्वे एजेंसियों और टीवी चैनलों द्वारा जारी एग्जिट के मुताबिक भाजपा लगातार सातवीं बार गुजरात में कमल खिलाने जा रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, गुजरात में भाजपा का प्रदर्शन पिछले साल से कहीं बेहतर रहने वाला है।

loksabha election banner

भाजपा का पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन

एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा की स्थिति पिछले साल से बेहतर रहेगी। वहीं, कांग्रेस को भारी नुकसान हो सकता है। साथ ही गुजरात में पहली अपनी किस्मत आजमा रही आम आदमी पार्टी के लिए भी एग्जिट पोल में कुछ बेहतर स्थिति नहीं दिख रही है। गुजरात में औसतन भाजपा को 135 सीटें मिलने वाली हैं और कांग्रेस के खातें में औसतन 34 सीटें ही जाने वाली हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के खाते में औसतन 10 सीटें जाती दिख रही हैं। साथ ही, अन्य को 4 सीटें मिलती दिख रही हैं। हालांकि, एग्जिट पोल और परीणाम में अंतर होता है, लेकिन कई बार एग्जिट पोल सटीक आंकड़े बताती है।

आइए जानते हैं कि विभिन्न एग्जिट पोल्स के माध्यम से किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं:

                      IndiaTv----AajTak----News 24----Times Now----ABP

BJP             (112-121)   (129-151)   (150)      (135-145)       (128-140)

Congress     (51-61)      (16-30)        (19)       (24-34)            (31-43)

AAP              (4-7)         (9-21)          (11)        (6-16)              (3-11)

Others           (1-3)         (2-6)            (2)           (1-3)               (2-6)

सातवीं बार गुजरात में खिल सकता है कमल

बता दें कि वर्ष 2017 में भाजपा ने गुजरात में लगातार छठी बार अपनी सरकार बनाई थी। भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव में 182 सीटों में 99 पर जीत मिली थीं। वहीं, कांग्रेस को 77 सीटों पर सफलता मिली थी और अन्य के पास 6 सीटें गई थी। गुजरात में भाजपा पिछले 27 वर्षों से परचम लहराती रही है।

ये भी पढ़ें: WHO की रिपोर्टः इंटरनेट के जरिए बच्चों का यौन शोषण करने वालों में ज्यादातर उनके परिचित, जानिए बचाव के उपाय

ये भी पढ़ें: Fact Check: PM की मोरबी यात्रा पर 30 करोड़ रुपये खर्च का दावा दुष्प्रचार, वायरल RTI फेक और मनगढ़ंत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.