Coronavirus: अहमदाबाद के एसवीपी अस्पताल से कोरोना पॉजिटिव मरीज फरार
Coronavirus. गुजरात में अहमदाबाद के एसवीपी अस्पताल से कोरोना पॉजिटिव मरीज फरार होने की घटना सामने आई है।
अहमदाबाद, संवाद सूत्र। Coronavirus. गुजरात में अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल आस्तपाल में उस समय हड़कंप मच गया, जब कोविड-19 वोर्ड मे भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज फरार हो गया। एलिब्रिज ब्रिज पुलिस पिछले 15 घंटे से मरीज की तलाश कर रही है।
शहर के सरखेज क्षेत्र के क्रिस्टिया सोसायटी निवासी 30 वर्षीय मरीज यहां शुक्रवार को कोरोना के लक्षणों के साथ एसवीपी अस्पताल मे लाया गया था। यहां उसे अस्पताल के बी-1 वार्ड में भर्ती किया गया था। यहां जांच के बाद भी वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद अस्पताल में उसका इलाज जारी था। शनिवार को वह अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड और मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति में फरार हो गया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अस्पातल में जिस वार्ड में वह भर्ती था, उस बी-1 के डॉक्टर ने आरएमओं को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद मामला एलिसब्रिज पुलिस थाने पहुंचा।
पुलिस ने बताया कि घटना के 15 घंटे के बाद एलिस ब्रिज पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार युवक के घर और उसके रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की गई है। हालांकि अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। अहमदाबाद में कोरोना संक्रमण के मामले राज्य में सबसे ज्यादा हैँ। यहां अभी तक कुल 10001 लोग कोरोना संक्रमित हैं। इसमें 7 सौ के करीब लोगों की मौत हो गई है। अब एसवीपी अस्पताल से युवक के फरार होने से कोरोना का संक्रमण फैलने की संभावना है।
इससे पूर्व इस अस्पताल में ही लापरवाही की एक घटना और हुई थी, जिसमें हाटकेश्वर के एक परिवार को कोरोना नेगेटिव कहकर घर भेज दिया गया था। इसके आठ घंटे बाद फोन कर बताया गया कि कहने में भूल हो गई है। दरअसल, रिपोर्ट पॉजिटिव है। उसके बाद तो पूरे परिवार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अस्पताल प्रशासन की एक भूल से आम आदमी को कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।