विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वडोदरा के अपार्टमेंट में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, दहशत में बाहर भागे लोग; सामने आया वीडियो

Published: Wed, 25 Nov 2026 11:52 PM (IST)

वडोदरा में देव दीवाली की रात आतिशबाजी के कारण एक फ्लैट में आग लग गई, जिससे एलपीजी सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया और एक दीवार ढह गई। 

वडोदरा में देव दीवाली पर आतिशबाजी से फ्लैट में लगी आग (फोटो-सोशल मीडिया)

वडोदरा में देव दीवाली पर आतिशबाजी से फ्लैट में लगी आग (फोटो-सोशल मीडिया)

डिजिटल डेस्क, वडोदरा। गुजरात के वडोदरा में देव दीवाली की रात आतिशबाजी के कारण सोमा तालाब इलाके में एक फ्लैट में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा एलपीजी सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया।

यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फ्लैट की एक दीवार ढह गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

आतिशबाजी के कारण लगी आग

जानकारी के अनुसार, सोमा तालाब स्थित सिल्वर स्टोन अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर बने एक फ्लैट में आतिशबाजी की चिंगारी से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान आग की गर्मी से घर में रखे गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। लोगों को अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागना पड़ा। एक वीडियो में इस धमाके और उसके बाद लगी आग का खौफनाक मंजर कैद हो गया है। सूचना मिलते ही गजरावड़ी और पानीगेट फायर स्टेशन की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घर पर नहीं था परिवार

फ्लैट मालिक वसंतभाई पटेल ने बताया कि उनका परिवार गांव गया हुआ था। वह घर पर भोजन करने के बाद ड्यूटी के लिए मुख्यालय गए थे, तभी पड़ोसियों ने उन्हें आग लगने की सूचना दी। इस अग्निकांड में टीवी, फ्रिज, एयर कंडीशनर सहित घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

सिलिंडर विस्फोट से दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हें करीब सात से आठ लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि देव दीवाली की रात वडोदरा में आग की 26 से ज्यादा घटनाएं दर्ज की गईं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।