मानसून ने दी दस्तक, हुई झमाझम बारिश
मानसून के आगमन के पहले की तैयारी साफ दिखाई दे रही। हल्की फुहारों से ही लोगों ने राहत की सांस ली। सुखसर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश के छींटें पड़े। झालोद में शाम को खूब बारिश हुई।
वडोदरा, दाहोद, लीमखेड़ा। दाहोद जिले में इस बार भीषण गर्मी पड़ी। बीच में कुछ दिनों के लिए गर्मी के तेवर कुछ कम दिखाई दिए। जिससे कुछ राहत मिली थी। उसके बाद शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर। इस तपती गर्मी में हुई बारिश ने लोगों को राहत दी।
इधर दाहोद में बारिश, तो उधर लीमखेडा में हल्की फुहारों से ही लोगों ने राहत की सांस ली। सुखसर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश के छींटें पड़े। झालोद में शाम को खूब बारिश हुई। किसानों से खुशी मनाई। दाहोद में दूसरे दिन की बारिश ने केवल रास्तों को ही भिगोया। दाहोद जिले में कितने ही बरसों बाद गर्मी के पारे ने 46 अंक को छुआ।
दाहोद-गरबाड़ा में हल्की बारिश
धीमी गति से हवा चल रही थी। मानसून के आगमन के पहले की तैयारी साफ दिखाई दे रही थी। गर्मी कम हो गई थी। पूरे जिले में बादल छा गए थे। दाहोद-गरबाडा में हल्की बारिश हुई। लीमखेड़ा में तेज हवाएं चली। इस तरह से लोगों को लग रहा है कि मानसून ने दस्तक दे दी है। कुछ दिनों बाद झमाझम बारिश होगी।