Gujarat: वीडियो वायरल करने पर नाबालिग ने दी जान
Minor Committed Suicide. गुजरात में वीडियो वायरल करने पर नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अहमदाबाद, जेएनएन। Minor Committed Suicide. गुजरात के अहमदाबाद में एक नाबालिग लड़की ने इसलिए आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसका आपत्तिजनक वीडियो उसके ब्वायफ्रेंड ने वायरल कर दिया था। नाबालिग ने होली के दिन अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना सरदानगर थानाक्षेत्र की है। यहां छारानगर इलाके में रहती 16 वर्षीय लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। आरोपित युवक उसी के नजदीक रहता था। उसने नाबालिग लड़की को अपनी प्रेम जाल में फंसाकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने नाबालिग लड़की के आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया था।
सरदानगर पुलिस थाने के प्रभारी हेमंत पटेल ने बताया कि नाबालिग के ब्वायफ्रेंड ने उसका आपत्तिजनक वीडियो अपने तीन दोस्तों को शेयर किया था। इसके बाद इन तीनों ने यह वीडियो अन्य लोगों भी शेयर कर दिया। इसके बाद यह वायरल हो गया। नाबालिग के मां-बाप को भी इस वीडियों के बारे में पता चला तो वह सन्न रह गए। लड़की भी बहुत दुखी हो गई। इसके बाद उसने अपने ब्वायफ्रेंड के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद से नाबालिग तनाव में रहती थी। उसने बीते 10 मार्च के दिन अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि इस मामले में लड़की के ब्वाय फ्रेंड सहित तीन शख्सों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक शख्स फरार है। लड़की के ब्वायफ्रेंड के खिलाफ आइपीसी और पॉस्को के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
गुजरात में हर रोज दुष्कर्म के चार केस, सबसे अधिक अहमदाबाद और सूरत में
गुजरात में महिलाएं सुरक्षित होने की बात करने वाली गुजरात सरकार ने ही विधानसभा में कबूल किया है कि प्रदेश में हर रोज औसतन दुष्कर्म के चार मामले सामने आते हैं। अहमदाबाद और सूरत जिले में इस प्रकार की घटनाएं सबसे अधिक हैं।
गुजरात विधानसभा में विपक्ष कांग्रेस की तरफ से पूछे गए सवाल के उत्तर में सरकार ने बताया कि प्रदेश में पिछले दो साल में 2723 दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं, जबकि कई मामलों में आरोपित फरार हैं। गुजरात में सबसे अधिक अहमदाबाद में 540 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं। सूरत में 452, राजकोट में,158, बनासकांठा में 150, वडोदरा में 139, कच्छ में 128, अमरैली 81, दाहोद 76, भावनगर 77, जूनागढ़ 65, पाटण में 64, जामनगर 56, साबरकांठा 56, गीर सोमनाथ 50, पंचमहाल 49, सुरेन्द्रनगर 47, तापी 39, मेहसाणा 39, वलसाड़ 38, महिसागर 36, देवभूमि द्वारा 35, छोटाउदयपुर 34, नर्मदा 34, मोरबी 34, खेड 34, आणंद में 32, गांधीनगर 27, नवसारी 25, पोरबंदर 244, अरवल्ली 24, बोटाद 22, डांग 9 मामले दर्ज हुए हैं।