Move to Jagran APP

महाराजा फतेहसिंह गायकवाड़ थे बीसीसीआई के युवा अध्यक्ष

42 वर्षीय अनुराग ठाकुर बीसीसीआई के 36 वें अध्यक्ष हैं। इसके पहले मात्र 33 वर्ष की अवस्था में वडोदरा के स्व.महाराज फतेहसिंह राव गायकवाड़ बीसीसीआई के सबसे युवा अध्यक्ष बने थे। फतेहसिंह बीसीसीआई के 12 वें अध्यक्ष थे।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 25 May 2016 05:51 AM (IST)Updated: Wed, 25 May 2016 05:56 AM (IST)

वडोदरा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। 42 वर्षीय ठाकुर बीसीसीआई के 36 वें अध्यक्ष हैं। इसके पहले मात्र 33 वर्ष की अवस्था में वडोदरा के स्व.महाराज फतेहसिंह राव गायकवाड़ बीसीसीआई के सबसे युवा अध्यक्ष बने थे। फतेहसिंह बीसीसीआई के 12 वें अध्यक्ष थे।

loksabha election banner

वडोदरा के राजा फतेहसिंह राव गायकवाड़ का जन्म 2 अप्रेल् 1930 को बरोडा में हुआ था। उनके पिता का नाम महाराजा प्रतापराव और मां का नाम शांतादेवी था। वे 1957 से 1962, 1962 से 1967, 1971 से 1977 और 1977 से 1980 तक वडोदरा के सांसद रह चुके थे। वे कांग्रेस के प्रत्याशी थे। इसके अलावा गुजरात विधानसभा में विधायक और मंत्री भी रह चुके थे। वे एम.एस. यूनिवर्सिटी के चांसलर भी थे। 1980 में उन्होंने ‘द पेलेसिस ऑफ इंडिया’ लिखी थी।

फतेहसिंह ने प्रथम रणजी सीजन में 99 रन बनाए थे।

सर्वश्रेष्ठ स्काेर था 99

क्रिकेटर के रूप में फतेहसिंह गायकवाड़ ने बरोडा टीम की तरफ से 1946 से 1958 तक खेला। इसमें पहले सीजन में उन्होंने 99 रन बनाए थे। यह उनके जीवन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। वे राइट हेंड बेस्टमेन था। उन्होंने रेडियो पर क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में कमेंट्री भी की। यही नहीं लंदन एमसीसी क्रिकेट क्लब के ऑनरेरी लाइफ टाइम मेम्बर भी थे।

22 साल की उम्र में बने थे बीसीए के अध्यक्ष

वडोदरा राजपरिवार के जीतेंद्र सिंह गायकवाड़ के अनुसार फतेहसिंह गायकवाड़ बरोडा क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे छोटी उम्र के अध्यक्ष बने थे। फतेहसिंह गायकवाड़ केप्टन के रूप में बरोडा की टीम, रणजी ट्राफी, दुलीप ट्राफी, विंजी ट्राफी, कूच बिहार भी खेला था। उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सेलेक्ट किया गया था, पर वे खेल नहीं पाए। उन्होंने अपने जीवन काल में केवल एक ही विकेट लिया था। मात्र 58 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

वडोदरा के राजा फतेहसिंह गायकवाड़ ने केवल 33 वर्ष की उम्र में बीसीसीआई के अध्यक्ष बने थे। इनका जन्म 2 अप्रैल 1930 को बरोडा में हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.