Move to Jagran APP

वेलेंटाइन डे पर सांसारिक माया-मोह त्यागकर संन्यास लेंगी आठ लड़कियां

Jain religion. रश्मी रत्नसूरी वेलेंटाइन डे पर देश के विविध शहरों की आठ लड़कियों को दीक्षा दिलाकर जैन साध्वी के रूप में मान्यता देंगी।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 29 Jan 2019 02:50 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 02:54 PM (IST)
वेलेंटाइन डे पर सांसारिक माया-मोह त्यागकर संन्यास लेंगी आठ लड़कियां
वेलेंटाइन डे पर सांसारिक माया-मोह त्यागकर संन्यास लेंगी आठ लड़कियां

अहमदाबाद, जेएनएन। सूरत में 14 फरवरी को जैन समाज की आठ लड़कियां एक साथ दीक्षा लेंगी। आयार्य रश्मी रत्न सूरीजी इन सभी को दीक्षा देंगी। दशकों बाद यह दूसरा मौका है, जब एक ही दिन आठ लड़कियां सांसारिक माया-मोह त्यागकर संन्यास का मार्ग अपनाएंगी।

loksabha election banner

सूरत के कैलाश नगर जैन संघ की ओर से आगामी 14 फरवरी को एक भव्य धार्मिक समारोह का आयोजन होगा। इसमें गुजरात, मुंबई, राजस्थान व कर्नाटक की 14 से 27 वर्ष की आठ लड़कियां दीक्षा लेंगी। आचार्य गुणरत्न सूरीजी ने 18 साल पहले सूरत में ही एक साथ 28 लोगों को दीक्षा दी थी। उनकी ही शिष्या रश्मी रत्नसूरीजी वेलेंटाइन डे पर देश के विविध शहरों की आठ लड़कियों को दीक्षा दिलाकर जैन साध्वी के रूप में मान्यता देंगी।

राजस्थान की 22 वर्षीय पूजा छाजेड बताती हैं कि दो साल पहले दादाजी की मौत के बाद से उनका मन संसार में नहीं लग रहा था। सांसारिक माया-मोह को लेकर उनके मन में वैराग्य का भाव पैदा हो गया, जिसे रश्मी रत्नसूरीजी ने अध्यात्म में बदल दिया। वे बताती हैं कि उनका जीवन दीक्षा लेकर साध्वी बनने की कल्पना मात्र से पूरी तरह बदल गया है।

सूरत की पूजा शाह नेशनल जिम्नास्ट रह चुकी हैं। उन्होंने एमकॉम तक पढ़ाई की है। उनके अलावा सूरत की ध्रूवी कोठारी, बारडोली गुजरात की स्वीटी संघवी, मुंबई की कमलेश, टुमकुर कर्नाटक की खुशी विश्वास तथा भावनगर गुजरात की किंजल शाह सहित आठ लड़कियां सांसारिक माया-मोह त्याग कर संन्यास के मार्ग पर प्रव्रत्त होंगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.