पैसे दोगुना करने का लालच देकर पति-पत्नी ने एक लाख लोगों से 260 करोड़ ठगे
पैसे डबल करने की लालच देकर लोगों से 260 करोड़ की ठगी कर एक कंपनी का मालिक और उसकी पत्नी विदेश भाग गए।
अहमदाबाद, जेएनएन। अहमदाबाद में वस्त्रापुर पुलिस थाना क्षेत्र में पैसे डबल करने की लालच देकर लोगों से 260 करोड़ की ठगी कर वर्ल्ड क्लेवरेक्ष सोल्युशन तथा आर्चर के डीजी एड एलएपी नामक कंपनी का मालिक और उसकी पत्नी विदेश भाग गए। डॉक्टर, बैंक अधिकारी, व्यापारी, कई सामाजिक संस्था सहित एक लाख लोग ठगी का शिकार हुए हैं। आरोपितों ने विदेश भागने से पहले पुलिस के उच्चअधिकारियों पर भी करोड़ों रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। वस्त्रापुर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पालड़ी क्षेत्र में रहते विनय शाह और उसकी पत्नी भार्गवी शाह ने शहर में प्रेसिडेन्ट प्लाजा बिल्डिंग में वर्ल्ड क्लेवरेक्ष सोल्युशन तथा आर्चर के डीजी एड एलएपी नामक दो कंपनी खोलकर लोगों को कंपनी की वेबसाइट पर विज्ञापन देखने के बहाने अलग-अलग पेकेज द्वारा रुपये वसूले थे। लोगों विश्वास में लेने के लिए पहले दो गुना रुपये दिये। बाद में लालच में आए करीब एक लाख लोगों से 260 करोड़ वसूल किए और लाभपांचम के दिन दो गुना रुपये देने की बात कही। लाभपांचम के दिन चेक रिर्टन होने पर हजारों की संख्या में लोग विनय शाह के घर और आफिस पर रुपये लेने पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था।
वस्त्रापुर पुलिस थाने के निरीक्षक एमएम जाडेजा मामले की जांच कर रहे है। उन्होंने बताया कंपनी के संचालक विनय शाह और उसकी पत्नी ने डॉक्टर, बैंक अधिकारी, व्यापारी, सामाजिक संस्थाओं सहित करीब एक लोग ठगी का शिकार हुए हैं। आरोपित रुपये लेकर उन्हें एक महीने क बाद का चेक देता था। चेक रिटर्न होने पर हजारों लोग उसके घर और आफिस पर पहुंचे थे। आरोपियों के बंगले और आफिसों में ताला लगा हुआ है। उन्होंने वाट्पएप ग्रुप पर एक पत्र लिखकर अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त जेके भट्ट, सहित कई पुलिस अधिकारियों पर करोड़ो की वसूली का आरोप लगाया।
पीआई एमएम चावड़ा ने दोनों के मोबाइल बंद हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों दीपावली तक शहर में थे। लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं है। बताया जा रहा है कि दीपावली के बाद दोनों विदेश भाग गए हैं। जिसके कारण दोनों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त जेके भट्ट 20 करोड़ और कंपनी में एक करोड़ रुपये निवेश करने वाले गुजरात राज्य सेवा समिति के संचालक स्वप्निल राजपूत ने 10 करोड़ रुपये की मानहानि का कोर्ट में केस किया है।