विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कॉमेडियन भुवन बाम पर वडोदरा में FIR दर्ज, यूनिवर्सिटी शो में अश्लील हरकत और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप

Published: Sun, 29 Nov 2026 08:13 PM (GMT+05:30)

कॉमेडियन और यू-ट्यूबर भुवन बाम के खिलाफ वडोदरा की पारुल यूनिवर्सिटी में एक कॉमेडी शो के दौरान अश्लील टिप्पणी और हरकतें करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

भुवन बाम के खिलाफ FIR (तस्वीर-सोशल मीडिया)

भुवन बाम के खिलाफ FIR (तस्वीर-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. भुवन बाम पर अश्लील टिप्पणी, हरकत का आरोप।

  2. वडोदरा की पारुल यूनिवर्सिटी में दर्ज हुआ मामला।

  3. अभिनेत्री संजीदा शेख से आपत्तिजनक बातचीत का आरोप।

डिजिटल डेस्क, वडोदरा। कॉमेडियन और यू-ट्यूबर भुवन बाम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर गुजरात के वडोदरा जिले में पारुल यूनिवर्सिटी के एक कॉमेडी शो के दौरान अश्लील टिप्पणी करने और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप है।

यह एफआईआर वाघोडिया पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस कथित अश्लील हरकत का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। इसके बाद काफी आलोचना हुई। शिकायत के अनुसार, यह घटना 25 नवंबर को हुई थी।

वाघोडिया तालुका के लिमडा गांव में स्थित इस प्राइवेट यूनिवर्सिटी के कैंपस में लवारी नाम का एक कामेडी शो आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम शाम 5.30 बजे से 7.30 बजे के बीच हुआ, जिसमें छात्र और अन्य लोग शामिल थे।

यूनिवर्सिटी के सुरक्षा प्रमुख और शिकायतकर्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में मौजूद अभिनेत्री संजीदा शेख के साथ बातचीत करते समय भुवन बाम ने एक आपत्तिजनक टिप्पणी की।

यह भी आरोप लगाया गया है कि बाम ने पानी की बोतल का इस्तेमाल करते हुए एक अश्लील हरकत की, जिसमें उन्होंने दर्शकों और वहां मौजूद अन्य कलाकारों के सामने पेशाब करने की नकल की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।