विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Pandya: भरत पंड्या इंडियन फेडरेशन ऑफ यूनाइटेड नेशन्स गुजरात के अध्यक्ष नियुक्त

By Sachin MishraEdited By:
Published: Thu, 24 Oct 2019 12:14 PM (IST)

Bharat Pandya. भाजपा गुजरात प्रदेश के प्रवक्ता भरत पंड्या इंडियन फेडरेशन ऑफ यूनाइटेड नेशन्स गुजरात के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए हैं।

Bharat Pandya: भरत पंड्या इंडियन फेडरेशन ऑफ यूनाइटेड नेशन्स गुजरात के अध्यक्ष नियुक्त
Bharat Pandya: भरत पंड्या इंडियन फेडरेशन ऑफ यूनाइटेड नेशन्स गुजरात के अध्यक्ष नियुक्त

अहमदाबाद, जेएनएन। भाजपा गुजरात प्रदेश के प्रवक्ता भरत पंड्या इंडियन फेडरेशन ऑफ यूनाइटेड नेशन्स गुजरात के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए हैं, वहीं उपाध्यक्ष पद पर रिलायंस ग्रुप के धनराज नथवाणी का चयन किया गया है।

यूनाइटेड नेशन्स एसोसिएशन गुजरात के अध्यक्ष व भाजपा के प्रवक्ता भरत पंड्या ने बताया कि यूनाइटेड नेशन्स जोड़ने का काम करता है। मैं पूज्य महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों और सिद्धान्तों के आधार पर जोड़ने का काम करूंगा। देश में स्वराज्य हो या सुराज्य की लड़ाई में गुजरात ने नेतृत्व किया है। सरदार पटेल ने देश के 562 राजाओं को एक करने में अथक प्रयास किय़ा है। उस समय 370 और 35 ए धाराओं के कारण सम्पूर्ण तौर पर भारत में शामिल नहीं हुए थे।

कश्मीर को भारत में सम्पूर्ण रूप से जोड़ने का काम दो गुजरातियों ने कर दिखाया है। यूएन ने हमेशा तटस्थ रहकर कश्मीर के सवाल पर भारत को मदद की है। आतकंवाद के खिलाफ लड़ाई में नरेंद्र मोदी को समर्थन दिया है। वहीं, योग को विश्व योग दिन के रूप में 21 जून को स्वीकृति दी है। इसके लिए यूएन बधाई का पात्र है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुदेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीजी के विचारों को प्रमुखता दी है। वे देश का विकास कर रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने कहा कि देश में गांधी जयंती का 150 वां वर्ष चल रहा है। हमें गांधी के विचारों को अपनी आदत बनाकर गांधीजी को सही अर्थों में श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इंडियन फेडरेशन ऑफ यूनाइटेड नेशन्स एसोसिएशन के गुजरात के सदस्य तौर पर डॉ. परिमल देसाई, एमपी चन्द्रन, डॉ. मयूरी बेन पंडया,वैभवी बेन नाणावटी, चिरजंवी पटेल तथा डॉ. हेमंत भट्ट की सदस्य के पद पर नियुक्ति की गई हैं।

गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें