बोहार भाजी खाने से 15 व्यक्ति फूड पॉइजनिंग के शिकार
बोहार भाजी खाने से फिर 15 व्यक्ति फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। मरीजों को शहर के सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वडोदरा। बोहार भाजी खाने से फिर 15 व्यक्ति फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। मरीजों को शहर के सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस समय सयाजी अस्पताल में भी मरीजों की भरमार है, जिसके चलते इन मरीजों को बेड भी नहीं मिल सके। एक ही बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाकर इलाज करना पड़ा।
हाल ही में वडोदरा के खोखर गांव में बोहार भाजी खाने के बाद एक ही परिवार के दंपत्ती और उनकी एक बेटी की मौत हो गई थी। वहीं, इसी परिवार की एक बेटी ने मानसिक संतुलन भी खो दिया था। आपको बता दें कि गुजरात में बोहार साग को ‘गुंदा भार्जी’ कहा जाता है। गुजरात में इसका अचार भी फेमस है।