विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात में गरबा कार्यक्रमों में लव जिहादियों को घुसने से रोकेंगे विहिप व बजरंग दल, रखेंगे पैनी नजर

By Jagran NewsEdited By: Mahen Khanna
Published: Sun, 08 Oct 2023 02:03 AM (IST)

नवरात्र पर्व शुरू होने से पहले विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने लव जिहादियों को गरबा कार्यक्रमों में प्रवेश ...और पढ़ें

लव जिहादियों को बजरंग दल की चेतावनी।
लव जिहादियों को बजरंग दल की चेतावनी।

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात में नवरात्र पर्व शुरू होने से पहले विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने लव जिहादियों को गरबा कार्यक्रमों में प्रवेश न करने की चेतावनी दी है। लव जिहाद को रोकने के लिए बजरंग दल ने राज्य में 16 जागरण यात्राएं निकालकर लगभग 18 हजार कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा दी है।

सात लाख लोगों को अभियान से जोड़ा गया

ग्यारह सौ से अधिक सभाएं कर लगभग सात लाख लोगों को इस अभियान से जोड़ा गया है। राज्य में रामनवमी शोभायात्रा, शिवजी की शोभायात्रा व गणेश पंडाल पर पथराव कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने के मामले सामने आने के बाद से विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने शौर्य जागरण यात्रा की शुरुआत की थी।

हिंदू त्योहारों में अशांति फैलाने की साजिशः वीएचपी

रविवार को साबरमती रिवरफ्रंट पर इसका समापन होगा। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डा. सुरेंद्र जैन ने बताया कि राज्य में सभी संगठनों ने शौर्य यात्रा का भरपूर समर्थन किया। इसके तहत 16 जागरण यात्राएं निकालकर हिंदू युवक-युवतियों को जागरूक किया गया। जैन के अनुसार, असमाजिक तत्व हिंदू त्योहारों व यात्राओं में अशांति फैलाने के लिए साजिश रच रहे हैं।

हिंदू होने की होगी पुष्टि

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने इस बार गरबा कार्यक्रमों में इन असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने का एलान किया है। गरबा स्थलों पर आने वाले युवक-युवतियों को मुख्य द्वार पर तिलक लगाया जाएगा। इसके साथ ही हाथ में कलावा भी बाधा जाएगा। संदिग्ध युवकों के पहचान पत्र भी देखे जाएंगे, जिससे उनके हिंदू होने की पुष्टि की जा सके। उन्होंने बताया कि हाल ही में नर्मदा जिले में बजरंग दल की शौर्य यात्रा, वडोदरा में गणेश विसर्जन, खेडा में शिवजी की शोभायात्रा पर पथराव किया गया।

अहमदाबाद में गणेश पंडाल पर मांस फेंक कर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर राज्य की गौरवशाली परंपराओं को चुनौती देने का प्रयास किया गया। धर्मांतरण के खिलाफ राज्य में कानून होने के बावजूद जिहादियों के मन में भय नहीं है। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसने से बचाने के लिए गरबा के आयोजकों को चेताया है कि अन्य धर्म के लोगों को इसमें प्रवेश न दें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।