विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूरत: मंदिर के बाथरूम में दो सहेलियों ने दी जान, ChatGPT पर सर्च किया था आत्महत्या का तरीका

Published: Sun, 08 Mar 2026 01:21 PM (IST)

गुजरात के सूरत में सानिया गांव के स्वामीनारायण मंदिर के बाथरूम में दो युवतियों (18 और 20 वर्ष) के शव ...और पढ़ें

सूरत: मंदिर के बाथरूम में दो सहेलियों ने दी जान (सांकेतिक तस्वीर)

सूरत: मंदिर के बाथरूम में दो सहेलियों ने दी जान (सांकेतिक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के सूरत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सानिया गांव स्थित स्वामिनारायण मंदिर के बाथरूम से दो युवतियों के शव मिले हैं। दोनों युवतियों की उम्र 18 और 20 वर्ष है। दोनों ने कथित तौर पर बेहोशी की दवा का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली।

दरअसल, बचपन की दोस्त 18 वर्षीय रोशनी सिरसाथ और 20 वर्षीय जोसना चौधरी शुक्रवार सुबह कॉलेज के लिए निकली थीं, लेकिन रात में उनके शव बरामद हुए। लेकिन वापस नहीं लौटीं। िसके बाद उनके परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी।

युवतियों के मोबाइल चालू थे, पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन सानिया गांव में ट्रैक की। रात करीब 9.30 बजे, परिवार के सदस्यों ने आत्मीय संस्कार धाम स्वामीनारायण मंदिर के बाहर एक लड़की का स्कूटर देखा और परिसर में तलाशी शुरू की।

सीसी टीवी से शव के पास पहुंची पुलिस

पुलिस और और परिजन जब मंदिर परिसर में पहुंचे तो युवती की मोपेड मिली, पर दोनों युवती गायब थी। पुलिस ने मंदिर में स्थित सीसी टीवी कैमरा चेक किया तो दोनों युवती मंदिर के बाथरूम में जाती हुई दिख रही थी। पुलिस ने देखा कि बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद है। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो दोनों युवतियों के शव बाथरूम में पड़े थे।

जांच में मिली चैटजीपीटी की हिस्ट्री

प्रारंभिक जांच के दौरान, पुलिस को उनके मोबाइल फोन से तस्वीरें और चैटजीपीटी सर्च हिस्ट्री मिली, जिनसे पता चलता है कि उन्होंने नशीली दवाओं का उपयोग करके आत्महत्या करने के तरीके खोजे थे। एक फोन से एक समाचार लेख की तस्वीर भी मिली, जिसमें एक महिला द्वारा बेहोशी की दवा का सेवन करके आत्महत्या करने की खबर थी।

क्लोरोफॉर्म की बोतल और सिरिंज भी मिली

पुलिस को दोनों युवती के शव के बगल में एक खाली शीशी, नशीली दवा से भरी तीन शीशियां और तीन सिरिंज मिलीं। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने क्लोरोफॉर्म की बोतल ओर इंजेक्शन सिरिंज भी जांच के लिए एफएसएल में भेजा है।

शुरुआती जांच में दोनों छात्राओं द्वारा जहरीली दवा लेकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि दोनों की मौत कैसे हुई है।