सूरत में 47 करोड़ रुपए की ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार
सूरत अपराध शाखा ने 47 करोड़ रुपये के ऑनलाइन ठगी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में भावेश शदे ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
सूरत में 47 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी का खुलासा।
मुख्य आरोपी भावेश शदे गिरफ्तार, दो साथी फरार हैं।
महादेव गेम एप मामले से भी जुड़े हैं इस गिरोह के तार।
राज्य ब्यूरो, जागरण अहमदाबाद। सूरत अपराध शाखा ने 47 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश कर एक आरोपित भावेश शदे को गिरफ्तार किया है।
उसके दो साथी फरार हैं। पुलिस ने छापेमारी में नकदी, डेबिट कार्ड, सिम बरामद किए हैं। आरोपितों के तार महादेव गेम एप मामले से भी जुड़े थे। भावेश महादेव गेम एप मामले में भी पकड़ा गया था।
पुलिस ने सूरत के लबायत इलाके में छापा मारकर साढ़े अठारह लाख रुपये की नकदी व अन्य सामान जब्त किया है। लबायत की एक सोसायटी से भावेश यह ऑनलाइन ठगी का नेटवर्क चला रहा था।
अलग-अलग नाम से सिम कार्ड लेकर लोगों के नाम पर फर्जी बैंक खाते खोलकर आरोपित ऑनलाइन ठगी करते थे। इन्होंने देश-विदेश के लोगों को शिकार बनाया है।
