शारजाह में भी 'गणपति बप्पा मोरया' की गूंज
आस्था की कोई सीमा नहीं होती और भक्तों के लिए देश क्या परदेस क्या। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को यूएई के शारजाह में भी नजर आया। चार दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद रविवार को ढोल-ढमाकों के साथ गणेश प्रतिमा का समुद्र में विसर्जन कर दिया गया।
सूरत, उमरगाम। आस्था की कोई सीमा नहीं होती और भक्तों के लिए देश क्या परदेस क्या। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को यूएई के शारजाह में भी नजर आया। यहां के फिश मार्केट में रहने वाले भारतीय मछुआरों ने तट पर ही गणेश प्रतिमा की स्थापना की थी। चार दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद रविवार को ढोल-ढमाकों के साथ गणेश प्रतिमा का समुद्र में विसर्जन कर दिया गया।
मूल उमरगाम (गुजरात) के रहने वाले चंदूभाई शुक्ल पिछले कई वर्षों से शारजाह के फिश मार्केट में कार्यरत हैं। फिश मार्केट में गुजरातियों के अलावा काफी संख्या में महाराष्ट्रियन परिवार भी रहते हैं। इसीलिए गणेशोत्सव पर यहां प्रतिवर्ष गणेशजी की प्रतिमा स्थापित की जाती है।