विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात के राजकोट में भूकंप के झटके, 11 घंटे में 7 बार डोली धरती; स्कूलों में छुट्टी

Published: Fri, 09 Jan 2026 11:45 AM (IST)Updated: Fri, 09 Jan 2026 12:32 PM (IST)

गुजरात के राजकोट जिले के जेतपुर, धोराजी और उपलेटा में शुक्रवार सुबह भूकंप के लगातार सात झटके महसूस किए गए। ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के राजकोट जिले के जेतपुर, धोराजी, उपलेटा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए। यहां एक के बाद एक भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। यहां एक के बाद एक करीब 7 झटके भूकंप के महसूस किए गए। बार-बार आ रहे भूकंपीय झटकों के चलते स्थानीय अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR) के डेटा के मुताबिक, शुक्रवार सुबह भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। सबसे तेज झटका सुबह 6:19 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 3.8 थी, इसके बाद, सुबह 8:34 बजे तक कुल 7 झटके दर्ज किए गए। भूकंप के झटकों से डरे लोग घर छोड़ खेतों की ओर भाग गए।

_Earthquake

सुबह 6:19 से 8:34 बजे तक कब कब लगे भूकंप के झटके?

06:19 बजे: 3.8 तीव्रता का भूकंप (सबसे तीव्र भूकंप)
06:56 बजे: 2.9 तीव्रता का भूकंप
06:58 बजे: 3.2 तीव्रता का भूकंप
07:10 बजे: 2.9 तीव्रता का भूकंप
07:13 बजे: 2.9 तीव्रता का भूकंप
07:33 बजे: 2.7 तीव्रता का भूकंप
08:34 बजे: एक और झटका महसूस हुआ

भूकंप का केंद्र और गहराई

आईएसआर रिपोर्ट के अनुसार, इन सभी भूकंपों का केंद्र मुख्य रूप से उपलेटा से 27 से 30 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तरपूर्व (ईएनई) दिशा में दर्ज किया गया। भूकंप की गहराई जमीन से 6.1 किलोमीटर से 13.6 किलोमीटर के बीच थी। इससे पहले, कल रात 8:43 बजे इसी क्षेत्र में 3.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था।

लगातार आ रहे भूकंप के झटकों के कारण, जेतपुर, धोराजी और उपलेटा पंथकों के ग्रामीण इलाकों में लोग खुद को सुरक्षित करने के लिए घरों में रहने के बजाय सड़कों और खेतों में निकल आए। हालांकि, राहत की बात यह है कि इससे अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें- फिलीपींस में 6.7 की तीव्रता का जोरदार भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग