विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: राजकोट के होटल में पुलिस की छापेमारी, शराब पीने के आरोप में 38 लोगों पर मामला दर्ज

Published: Mon, 02 Nov 2026 05:00 AM (IST)

राजकोट के कालावाड रोड स्थित एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर शराब पार्टी का भंडाफोड़ किया।

गुजरात के होटल में शराब पार्टी पर पुलिस रेड।

गुजरात के होटल में शराब पार्टी पर पुलिस रेड।

HighLights

  1. राजकोट होटल में पुलिस ने शराब पार्टी पर छापा मारा।

  2. शराब पीने के आरोप में 38 लोगों पर मामला दर्ज।

  3. गुजरात में शराबबंदी के बावजूद पार्टी का आयोजन।

डिजिटल डेस्क, राजकोट। गुजरात के राजकोट में एक होटल में चल रही पार्टी में छापेमारी की गई। शराब पीने के शक में यहां से 38 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह होटल कालावाड रोड पर स्थित है।

डीसीपी (जोन-2) राकेश देसाई ने बताया कि शनिवार रात को एक गुप्त सूचना के आधार पर लोकल क्राइम ब्रांच ने यह छापेमारी की। उन्होंने कहा कि मौके पर किए गए ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट के आधार पर शराब के नशे में पाए गए लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पार्टी में महिलाएं भी थीं मौजूद

पार्टी में लगभग 30 महिलाएं भी मौजूद थीं, लेकिन उनमें से किसी ने भी शराब नहीं पी थी। डीसीपी ने बताया कि राजकोट सिविल अस्पताल में कुल 98 लोगों के खून के नमूने लिए गए।

इसके बाद 38 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। यह पार्टी चिराग पटेल नाम के एक व्यक्ति ने अपना जन्मदिन मनाने के लिए आयोजित की थी। गौरतलब है कि गुजरात में शराब बंदी है।

यह भी पढ़ें: सोमनाथ मंदिर के पास मांसाहारी भोजन की बिक्री पर रोक बरकरार, हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने बदला सिंगल जज का फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।