विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat: केंद्रीय मंत्री रुपाला के खिलाफ सड़कों पर उतरीं राजपूत समाज की महिलाएं, राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस ने रोका

Published: Sun, 07 Apr 2024 04:00 AM (IST)

गुजरात में केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला की विवादित टिप्पणी से नाराज राजपूत समाज की महिलाओं ने राजकोट में शनिवार को ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री रुपाला के खिलाफ सड़कों पर उतरीं राजपूत समाज की महिलाएं
केंद्रीय मंत्री रुपाला के खिलाफ सड़कों पर उतरीं राजपूत समाज की महिलाएं

 राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात में केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला की विवादित टिप्पणी से नाराज राजपूत समाज की महिलाओं ने राजकोट में शनिवार को महारैली निकाली। वहीं द्वारिका में युवकों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल के समक्ष काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

कई महिलाओं ने जौहर करने की चेतावनी दी

केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी को लेकर राजपूत समाज की कई महिलाओं ने जौहर करने की चेतावनी दी। अहमदाबाद के गोता में स्थित राजपूत सभा भवन में महिला पुलिस ने उन्हें रोक लिया। राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महीपाल सिंह मकराणा भी इन महिलाओं को समझाने तथा आंदोलन को देशव्यापी बनाने की रणनीति पर चर्चा के लिए अहमदाबाद पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया।

राजकोट में अपने प्रत्याशी को नहीं बदलेगी भाजपा

उन्हें मकराणा को शाहीबाग पुलिस आयुक्त मुख्यालय ले जाया गया। कुछ घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया। राजकोट में राजपूत समाज की महिलाओं ने वहां से रुपाला का टिकट रद करने की मांग की। भाजपा ने साफ संकेत दिया है कि अब वह राजकोट में अपने प्रत्याशी को नहीं बदलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।