Move to Jagran APP

पत्नी ने पति को धारदार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर निर्मम हत्या कर दी

गुजरात के महिसागर जिला में अजीबोगरीब घटना का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 11:25 AM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 11:25 AM (IST)
पत्नी ने पति को धारदार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर निर्मम हत्या कर दी
पत्नी ने पति को धारदार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर निर्मम हत्या कर दी

अहमदाबाद, जेएनएन । गुजरात के महिसागर जिला में अजीबोगरीब घटना का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ से पता चला है कि पत्नी का शादी के पहले हुए प्रेम सम्बंध की पोल खुलने पर पति-पत्नी में अक्सर नोंक झोंक हुआ करती थी। इससे छुटकारा पाने के लिए पत्नी ने पति का सिर धड़ से अलग कर दिया।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार दीपावली के बाद विक्रम सम्वत वर्ष की शुरूआत के दिन खानपुर तहसील के लवाणा गांव के निर्जन रास्ते से 56 वर्षीय कालूभाई वालाभाई मछार का शव बरामद हुआ था। किसी धारदार शस्त्र से उसका सिर धड़ से अलग कर निर्मम हत्या कर दी गयी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।

इस मामले की तफ्तीश पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। हत्या के कारणों की गुत्थी सुलझ नहीं रही थी। कालूभाई इतने अमीर भी नहीं थे कि लूटने के इरादे से भी उनकी हत्या हुई हो। उनकी किसी व्यक्ति के साथ दुश्मनी भी नहीं थी। इस मामले में हत्यारे तक पहुंचने के लिए पुलिस आकाश-पाताल एक कर रही थी।

मामले की तफ्तीश के लिए पुलिस मृतक के घऱ गयी। देखा तो पुत्र और पुत्रवधू विलाप कर रहे थे। कालूभाई की बेटी का भी रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं कालूभाई की पत्नी घर के एक कोने में बैठी थी। उसके चेहरे पर चिंता की शिकन भी नहीं थी। उसे देखकर यह एहसास करना बहुत मुश्किल था कि उसके पति की किसी ने हत्या कर दी थी।

पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की। इससे पता चला कि कालूभाई की पत्नी शांता का गांव के एक व्यक्ति के साथ नाजायज सम्बंध थे। इसे लेकर कालूभाई और उनकी पत्नी के बीच आये दिन झगड़ा होता रहता था। फिर क्या था पुलिस के लिए इतना सुराग ही काफी था। पुलिस ने शांता से पूछताछ की शुरूआत की। शुरू में तो वह पुलिस को गुमराह करती रही, किन्तु सख्ती करने पर वह टूट गई। उसने कबूल कर लिया कि उसी के हाथों उसके पति की हत्या हुई है। कबूलात के आधार पर पुलिस ने शांता को गिरफ्तार कर लिया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.